कर्क राशिफल 13 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा खास, पार्टनर संग बिताएंगे क्वालिटी टाइम

आज का कर्क राशिफल 13 फरवरी 2026
Aaj Ka Kark Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj Ka Kark Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कर्क राशिफल.
कर्क (Cancer)- चंद्रमा का धनु में गोचर रुके हुए कामों में गति लाएगा और भाग्य को मजबूत करेगा. काफी समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे मन खुश रहेगा. अगर कोई नया गैजेट या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान है, तो अपने पार्टनर की राय जरूर लें. स्टूडेंट्स को सफलता के लिए आज एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है.
करियर-बिजनेस: चंद्रमा का धनु में गोचर आपके रुके हुए कामों में जान डाल देगा. ऑफिस में जो फाइलें काफी समय से अटकी थीं, वे आज क्लियर हो जाएंगी. अगर आप कोई नया गैजेट या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन प्लानिंग के लिए अच्छा है, बस कोई भी बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन थोड़ा इमोशनल हो सकता है. अपने किसी फैसले में पार्टनर की राय जरूर लें, इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी कद्र करते हैं. शाम को पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको दिन भर की थकान से राहत देगा. सिंगल लोगों को आज प्यार के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा मिला-जुला है. चंद्रमा के कारण आपको सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से बचें. अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काढ़ा या हर्बल टी का सहारा लें. स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी, इसलिए अपनी डाइट में नट्स और दूध जरूर शामिल करें.
सावधानी: नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले घर के बड़ों या पार्टनर की सलाह जरूर लें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और अक्षत अर्पित करें और एकादशी का व्रत रखें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया
Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम
Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




