कर्क राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सुखमय, जानें प्रपोज डे पर लव लाइफ का हाल

Updated at : 08 Feb 2026 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज का कर्क राशिफल 0 8 फरवरी 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 08 Febuary 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 08 Febuary 2026: कर्क (Cancer)- चंद्रमा की स्थिति और गुरु की दृष्टि आपके आसपास की नकारात्मकता को खत्म करेगी. आज का दिन आपके लिए बहुत शांतिपूर्ण और सुखमय रहेगा. चारों तरफ का माहौल अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर मन में कोई परेशानी चल रही है, तो उसे अपने किसी भरोसेमंद फैमिली मेंबर से शेयर करें, दिल हल्का होगा और समाधान भी मिलेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा की चतुर्थ स्थिति और गुरु की नौवीं दृष्टि आपके कार्यक्षेत्र से नकारात्मकता को पूरी तरह खत्म कर देगी. ऑफिस में जो लोग आपके खिलाफ थे, वे भी आज आपके सहयोग में खड़े नजर आएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज अपनी पढ़ाई में बड़ा सुधार महसूस होगा.

लव लाइफ: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ बहुत ही भावुक और गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. अगर मन में कोई पुरानी टीस है, तो उसे आज अपने साथी से शेयर करें. गुरु की कृपा से समाधान मिलेगा और रिश्ता पहले से अधिक मजबूत हो जाएगा. प्रपोज डे पर तुला राशि में स्तिथ चंद्रमा के प्रभाव से सिंगल्स को आज अपनी पुरानी क्रश का फोन या संदेश आ सकता है. हालांकि, कुंभ राशि में शुक्र और राहु के मिलन के कारण बातचीत के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से सर्दी-जुकाम की हल्की आशंका है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए आज घर के बड़ों के साथ समय बिताना आपकी ‘मेंटल हेल्थ’ के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करेगा.

सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर परिवार के सदस्यों पर संदेह न करें.

उपाय: शिवलिंग पर अक्षत (साबुत चावल) और जल अर्पित करें.

शुभ अंक- 7. शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola