आज का कन्या राशिफल 25 अगस्त 2026: काम चाहे कितना भी हो, घर के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है

Updated:
विज्ञापन

आज का कन्या राशिफल 25 अगस्त 2026

आज 25 अगस्त 2026 को करियर में विदेशी संपर्क और दूरस्थ प्रोजेक्ट से अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में खर्च नियंत्रित रखें. रिश्तों में सोच-समझकर बोलें, प्रेम में भविष्य और भरोसे पर चर्चा होगी. स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद और मानसिक शांति जरूरी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026 को कन्या राशि के जातकों को कड़ी मेहनत और नए अवसरों का दिन है. करियर में विदेशी प्रोजेक्ट के योग हैं, वहीं लव लाइफ और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। थोड़ा मानसिक विश्राम और हनुमान जी की पूजा लाभ देगी.

विज्ञापन

करियर-बिजनेस

आज काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. कुछ पुराने काम निपटाने होंगे. दूरस्थ या विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ा मौका मिल सकता है. बिजनेस में निवेश करने से पहले खर्च और फायदा दोनों देख लें.

रिलेशनशिप

परिवार में किसी करीबी या बच्चों से जुड़ी कोई बात सामने आ सकती है. काम चाहे कितना भी हो, घर के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है. इस समय आपका साथ ज्यादा मायने रखेगा.

लव लाइफ

प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ भविष्य की बात होगी या कुछ नया करने का प्लान बनेगा. सिंगल लोगों का ध्यान किसी नए व्यक्ति की ओर जा सकता है.

हेल्थ

दिमाग में बहुत कुछ चलता रहेगा और नींद पर असर पड़ सकता है. थोड़ा अपने लिए भी समय निकालें. हल्की एक्सरसाइज या कुछ देर शांत रहना अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: हल्का हरा, शुभ अंक: 5

उपाय

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola