आज का कन्या राशिफल 18 मार्च 2024: नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा

Updated:
विज्ञापन
आज का कन्या राशिफल 18 मार्च 2024: नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा

आज का कन्या राशिफल 18 मार्च 2024

Today horoscope आज का कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

कन्या-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. सेहत मजबूत रहेगी. काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे. भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे. कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा है.
लव राशिफल– प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अजीबो-गरीब सा हो सकता है. प्रेमी के व्यवहार को लेकर आप उदास हो सकते हैं क्योंकि जैसी ऊर्जा आप महसूस करेंगे वैसा करंट प्रेमी नहीं महसूस करेगा. प्रेम संबंधों को अपने अनुरूप बनाने का प्रयास करें.
हेल्थ राशिफल– कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब भी आवश्यकता हो उचित चिकित्सा ली जाए. आज नकारात्मक विचारों को जीवन से दूर रखें. ऑफिस और निजी जीवन को संतुलित बनाए रखें. ढेर सारा पानी पिएं. अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है, तो दवाइयों की बजाय प्राकृतिक तरीकों का चुनाव करें.

शुभ अंक—4
शुभ रंग— हरा

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे. कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे. आपको अपने माता-पिता का सुख और सहयोग हर मामले में मिलता रहेगा. आज आपके हाथ से कुछ फालतू खर्च भी हो सकता है. व्यर्थ व्यय का योग भी है.
सोमवार को करें ये उपाय
बता दें कि आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उसमें परेशानियां आ रही हैं तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए. माना जाता है कि मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही आपकी धन की समस्या भी खत्म होती है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola