Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कन्या राशि वालों के करियर में मिलेगा बड़ा ब्रेक, लव लाइफ में होगी किसी खास की एंट्री

आज का कन्या राशिफल 1 फरवरी 2026
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज 'गजकेसरी योग' और 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का कन्या राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कन्या राशि (Virgo): आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है. किसी की कही-सुनी बातों को लेकर तनाव न पालें. क्योंकि बुध की मकर में स्थिति आपको तार्किक बनाएगी, लेकिन खर्चों पर चंद्रमा की नजर रहेगी. घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. बजट का ध्यान रखें.
करियर-बिजनेस: स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड के युवाओं के लिए आज का दिन ‘जैकपॉट’ जैसा हो सकता है. आपके टैलेंट की पहचान होगी और बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है.
लव लाइफ: मकर राशि का चतुर्ग्रही योग आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगा, जहां कोई खास आपकी लाइफ में एंट्री ले सकता है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन लॉन्ग ड्राइव या डेट पर जाने के लिए बेस्ट है.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ की वजह से पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. मकर का चतुर्ग्रही योग आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर करेगा, इसलिए पौष्टिक आहार लेना फायदेमंद रहेगा.
सावधानी- शॉर्टकट से पैसा कमाने और लव लाइफ के भटकाव से बचें.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं और कन्याओं का आशीर्वाद लें.
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




