आज Gen-Z को वर्कप्लेस पर मिलेंगी नई चुनौतियां, स्मार्ट वर्किंग से चमकेगा हर राशि का दिन, पढ़ें 9 मई का राशिफल

आज 9 मई 2026 का Gen-Z राशिफल
Aaj Ka Gen-Z Rashifal: आज 09 मई 2026, दिन शनिवार है. आज का दिन शनि पूजन के लिए शुभ माना जाता है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी.
Aaj Ka Gen-Z Rashifal: आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी के लिए उत्तम है. शुक्ल योग में व्यक्ति ईमानदार, शिक्षा के प्रति जागरूक और मानसिक रूप से स्पष्ट सोच वाला होता है. इस योग में ग्रोथ और सफलता के अवसर अधिक मिलते हैं. सर्वार्थ सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में न्यायालय संबंधी कार्य नहीं करें, इसके अलावा शुभ कार्य के लिए यह समय वर्जित है. दिशा शूल पूर्व दिशा का है. आज पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें. अधिक आवश्यकता होने पर अदरक खाकर यात्रा कर सकते हैं. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि तक Gen-Z के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में रहेंगे. आज का दिन मेष राशि के Gen-Z लोगों के लिए एक तरह का “रीसेट मोड” लेकर आया है, जहां पुरानी टेंशन हटाकर नई एनर्जी के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सूर्य और बुध के कारण करियर में आज आपके आइडियाज को लोग पहले से ज्यादा सीरियसली लेंगे, खासकर अगर आप स्टूडेंट हैं तो किसी प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन में आपकी क्रिएटिविटी चमक सकती है.
शनि और मंगल द्वादश भाव में हैं. जॉब करने वालों के लिए वर्क प्लेस पर थोड़ा प्रेशर रहेगा, लेकिन आप अपनी स्मार्ट वर्किंग से उसे हैंडल कर लेंगे. शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में है, जिससे लव लाइफ में थोड़ा इमोशनल कन्फ्यूजन हो सकता है, लेकिन ओपन कम्युनिकेशन से चीजें क्लियर हो जाएंगी. दोस्ती के रिश्ते आज और स्ट्रॉन्ग होंगे और कोई पुराना दोस्त अचानक कनेक्ट कर सकता है. सोशल मीडिया पर आपकी एक्टिविटी और अट्रैक्शन बढ़ेगा.
- शुभ नंबर: 2
- शुभ रंग: केसरिया
- उपाय: दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें
वृषभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बैलेंस और स्टेबिलिटी पर फोकस कराएगा. Gen-Z लाइफस्टाइल में जो भागदौड़ चल रही है, उसमें आज थोड़ा स्लो मोड अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. करियर में कोई नया ऑफर या अपॉर्च्युनिटी सामने आ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
सूर्य और बुध द्वादश भाव में हैं, स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में कंसिस्टेंसी जरूरी रहेगी, वरना फोकस डिस्टर्ब हो सकता है. आज शुक्र आपकी राशि में है, जिससे लव लाइफ में पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा. सिंगल लोग किसी नए इंसान की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. एकादश भाव में शनि और मंगल हैं, जिससे परिवार से सपोर्ट मिलेगा और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. आज आपको समझ आएगा कि सच्ची ग्रोथ धीरे लेकिन स्ट्रॉन्ग होती है.
- शुभ नंबर: 8
- शुभ रंग: क्रीम
- उपाय: घर में सुगंधित धूप जलाएं
मिथुन राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में है. मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सिर्फ बातचीत का नहीं बल्कि इम्पैक्ट बनाने का है, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है. लोग आपकी राय को ध्यान से सुनेंगे और फॉलो भी कर सकते हैं. सूर्य और बुध एकादश भाव में हैं, अगर आप स्टूडेंट हैं तो ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन या ऑनलाइन लर्निंग में आपकी भूमिका काफी मजबूत रहेगी. करियर में खासकर मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी एक्टिव रहेगा.
शनि और मंगल दशम भाव में हैं, कोई नया प्रोजेक्ट या आइडिया अचानक दिमाग में आ सकता है, जो आगे चलकर बड़ा फायदा देगा. शुक्र आपकी राशि के द्वादश भाव में रहकर लव लाइफ में इमोशन्स फ्लक्चुएट कर सकते हैं, कभी बहुत क्लोज फील होगा और कभी हल्की दूरी जैसी फीलिंग आएगी, लेकिन यह अस्थायी रहेगा. सिंगल लोग किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर नए इंसान से कनेक्ट हो सकते हैं. दोस्तों के साथ टाइम बिताना आज आपके मूड को बैलेंस करेगा.
- शुभ नंबर: 1
- शुभ रंग: हल्का हरा
- उपाय: छोटे बच्चों को फल बांटें
कर्क राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे, जिससे इमोशन्स और रियलिटी के बीच एक डीप बैलेंस बनाने जैसा रहेगा. आप आज खुद को थोड़ा सेंसिटिव और ओवरथिंकिंग मोड में महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही फीलिंग आपको अपने अंदर की सच्चाई को समझने में मदद करेगी. दशम भाव में सूर्य और बुध की युति करियर में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी इंट्यूशन और शांत माइंडसेट से चीजों को संभाल लेंगे. शनि और मंगल आपकी राशि के नवम भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स के लिए फोकस बनाए रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि सोशल मीडिया और डिस्ट्रैक्शन ध्यान भटका सकते हैं. शुक्र की मजबूत स्थिति से आज आपकी लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन और गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा. सिंगल लोग किसी पुराने कनेक्शन की तरफ फिर से आकर्षित हो सकते हैं. फैमिली सपोर्ट मेंटल स्टेबिलिटी को मजबूत करेगा.
- शुभ नंबर: 6
- शुभ रंग: सिल्वर
- उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन शुरू करें
सिंह राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन पूरी तरह पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस शो करने का है. आपकी मौजूदगी जहां भी होगी, वहां लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. शनि और मंगल आठवें भाव में हैं, करियर में लीडरशिप या जिम्मेदारी वाला कोई रोल मिल सकता है, जिसे आप अपने स्टाइल और क्रिएटिविटी से बेहतर तरीके से निभाएंगे. सूर्य और बुध नवम भाव में हैं, स्टूडेंट्स के लिए आज कॉम्पिटिशन और परफॉर्मेंस का दिन है, जहां आपकी मेहनत रिजल्ट में बदल सकती है. शुक्र आपकी राशि के दशम भाव में स्थित है, लव लाइफ में थोड़ा इगो और ओनरशिप वाला एंगल आ सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. सोशल लाइफ में आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ सकती है और लोग आपकी सलाह को अहमियत देंगे.
- शुभ नंबर: 9
- शुभ रंग: नारंगी
- उपाय: गुड़ का सेवन करें और दूसरों को भी दें
कन्या राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण कर रहे हैं. आज का दिन स्ट्रक्चर और क्लियर सोच बनाने का है. आप अपनी लाइफ को ऑर्गनाइज करने की कोशिश करेंगे और इसका असर सीधे आपके काम और पढ़ाई में दिखेगा. शनि और मंगल सप्तम भाव में हैं. करियर में डिटेल पर ध्यान देना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा. सूर्य और बुध की युति स्टूडेंट्स के लिए फोकस थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन अगर आप टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देंगे तो अच्छा रिजल्ट मिलेगा. शुक्र नवम भाव में रहकर आपकी लव लाइफ को सक्रिय करेंगे, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचना जरूरी रहेगा. सिंगल लोग किसी इंटेलिजेंट और ग्राउंडेड व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं. आज आप यह समझेंगे कि परफेक्शन का पीछा जरूरी नहीं, बल्कि सही दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है.
- शुभ नंबर: 3
- शुभ रंग: फिरोजी
- उपाय: अपनी डेस्क या स्टडी टेबल साफ रखें
तुला राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन रिलेशनशिप और बैलेंस को मजबूत करने वाला है. आप हर चीज में हार्मनी बनाने की कोशिश करेंगे, चाहे वो करियर हो या पर्सनल लाइफ. वर्कप्लेस पर टीमवर्क से फायदा मिलेगा और कोई नया अवसर सामने आ सकता है. शनि और मंगल छठे भाव में हैं, स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिव और आर्टिस्टिक सब्जेक्ट्स में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. शुक्र लव लाइफ में रोमांस और इमोशनल बैलेंस दोनों बढ़ाएंगे, जिससे रिश्ता और हेल्दी बनेगा. सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं, जो उनकी सोच से मेल खाता हो. सूर्य और बुध की युति सप्तम भाव में है. आज का दिन आपको सिखाएगा कि हर रिश्ता तभी चलता है जब उसमें बैलेंस और समझदारी दोनों हो.
- शुभ नंबर: 7
- शुभ रंग: हल्का गुलाबी
- उपाय: किसी जरूरतमंद को इत्र दें
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सिर्फ बदलाव का नहीं बल्कि अंदर से खुद को री-डिस्कवर करने का है. सूर्य और बुध करियर में कोई ऐसा मौका सामने ला सकते हैं, जहां आपको अपनी क्षमता साबित करनी होगी. शनि और मंगल पंचम भाव में हैं, स्टूडेंट्स के लिए डीप फोकस और एकाग्रता जरूरी है. शुक्र सप्तम भाव में है, लव लाइफ में इमोशन्स काफी हाई रहेंगे, गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. सिंगल लोग किसी रहस्यमय और अलग सोच वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. फैमिली के साथ बातचीत मानसिक रिलैक्सेशन देगी.
- शुभ नंबर: 5
- शुभ रंग: गहरा लाल
- उपाय: शाम को दीपक जलाकर शांति से समय बिताएं
धनु राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन फ्रीडम, एक्सप्लोरेशन और नए एक्सपीरियंस से भरा रहेगा. सूर्य और बुध करियर में आपके आइडियाज को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर एजुकेशन, मीडिया या ट्रैवल से जुड़े लोगों के लिए. स्टूडेंट्स के लिए दिन मोटिवेशन से भरा रहेगा. शुक्र की स्थिति लव लाइफ को हल्का और ईमानदार बनाएगी. सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनकी सोच और वाइब से मैच करता हो. दोस्तों के साथ समय अच्छा रहेगा. गुरु सप्तम भाव में है, आज का दिन आपको सिखाएगा कि लाइफ को कंट्रोल नहीं बल्कि एक्सपीरियंस करना चाहिए.
- शुभ नंबर: 4
- शुभ रंग: इंडिगो
- उपाय: गुरु या शिक्षक का सम्मान करें
मकर राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन फोकस, डिसिप्लिन और लॉन्ग टर्म प्लानिंग पर आधारित रहेगा. सूर्य और बुध आपकी राशि के चौथे भाव में हैं, जिससे करियर में स्थिर प्रगति होगी. स्टूडेंट्स के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है. शुक्र पंचम भाव में है, जिससे पढ़ाई और क्रिएटिविटी में फायदा मिलेगा. लव लाइफ में भावनाएं व्यक्त करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, जिससे दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन स्थिति स्थायी नहीं होगी.
- शुभ नंबर: 1
- शुभ रंग: कॉफी ब्राउन
- उपाय: कौवों को रोटी खिलाएं
कुंभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. गुरु के सहयोग से आपका दिमाग आज क्रिएटिव और आउट ऑफ द बॉक्स आइडियाज से भरा रहेगा. शनि और मंगल दूसरे भाव में हैं. टेक्नोलॉजी, डिजिटल या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा. सूर्य और बुध तीसरे भाव में हैं, स्टूडेंट्स के लिए ग्रुप वर्क अच्छा रहेगा. शुक्र चौथे भाव में है, लव लाइफ में दोस्ती जैसा मजबूत कनेक्शन बनेगा. सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं जो उनके विचारों को समझता हो.
- शुभ नंबर: 8
- शुभ रंग: ब्लू
- उपाय: जल स्रोत के पास समय बिताएं या पौधों में पानी डालें
मीन राशि
आज का दिन पूरी तरह इमोशन, क्रिएटिविटी और इमैजिनेशन से भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में है. सूर्य और बुध दूसरे भाव में हैं, करियर में आर्ट, म्यूजिक, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए कल्पनाशक्ति मजबूत होगी. शुक्र तीसरे भाव में है, लव लाइफ में रोमांस और इमोशनल गहराई बढ़ेगी. सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो उनकी फीलिंग्स को समझता हो. गुरु चौथे भाव में है, फैमिली के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा.
- शुभ नंबर: 2
- शुभ रंग: लैवेंडर
- उपाय: ध्यान या मेडिटेशन करें
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










