आज Gen-Z युवाओं को एजुकेशन और स्पिरिचुअल ग्रोथ में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 7 मई का राशिफल

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :07 May 2026 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
Gen Z Rashifal

आज का Gen Z राशिफल

Aaj Ka Gen-Z Rashifal 7 May 2026: आज 07 मई 2026 दिन गुरुवार है. आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुद्ध कृष्णपक्ष पंचमी तिथि सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी. पढ़ें 7 मई का Gen-Z राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Gen-Z Rashifal 7 May 2026: आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज पूरे दिन साध्य योग रहेगा. साध्य योग एजुकेशन, स्पिरिचुअल प्रैक्टिस लरनिंग तथा न्यू स्किल डेवलेपमेंट के लिए उत्तम माना जाता है. सर्वार्थ सिद्ध योग के कारण हाई एनर्जी एक्टिव रहेगा. आज राहुकाल दोपहर 01:30 से 03:00 बजे रहेगा, इस अवधि में में किसी भी प्रकार के नया कार्य करने से बचना चाहिए. राहुकाल में गलती से भी अपने पार्टनर को गिफ्ट नहीं दें. आज दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें, ज्यादा जरुरत पड़ने पर जीरा खाकर ट्रैवल कर सकते है. आज चंद्रमा धनु राशि में रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद कुम्भ राशि में संचरण करेंगे. आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए Gen-Z के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Gen-Z राशिफल 7 मई 2026

मेष राशि: आज आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल और शनि की संयुक्त स्थिति जीवन में तेज रफ्तार और निर्णय क्षमता को मजबूत कर रही है, लेकिन कॉन्फिडेंस लेवल मेंटेन रखे. क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और बुध की युति के कारण एजुकेशन में आपका फोकस बढ़ेगा और आप किसी कठिन विषय को भी आसानी से समझ पाएंगे. आज आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा मौजूद है, जिससे करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आज शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में है, जिससे आपकी लव लाइफ में अचानक बातचीत शुरू हो सकती है, जो पुराने रिश्तों को फिर से एक्टिव कर देगी. आज दोस्तों के साथ समय अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से गलत फैसले लेने से बचें.
उपाय: आज दिन की शुरुआत पानी पीकर करें.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: नेवी ब्लू

वृषभ Gen-Z राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि शुक्र आपकी राशि में रहकर स्थिरता और आकर्षण दोनों बढ़ा रहे हैं. चंद्रमा आपकी राशि की अष्टम भाव में संचरण करेंगे, जिससे पढ़ाई में आप धीरे-धीरे मजबूत पकड़ बनाते जाएंगे. सूर्य और बुध द्वादश भाव में है, जिससे घर के बाहर रह कर पढ़ाई कर रहे है या कार्य से जुड़े है, तो अपना कॉन्फिडेंस लेबल मेंटेन रखे. शनि और मंगल की युति से करियर में मेहनत का रिजल्ट मिलेगा. आज का दिन क्रिएटिव और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी, लेकिन जिद रिश्तों में दूरी ला सकती है. आज आपकी लव लाइफ में मंगल परेशानी दे सकते हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी.
उपाय: सुबह धरती को स्पर्श कर दिन की शुरुआत करें और मीठा कम खाएं.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन

मिथुन Gen-Z राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन सोच और कम्युनिकेशन स्किल्स को तेज बना रहा है, क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में है. आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल स्ट्रांग बनेगी. हालांकि रिजल्ट आपके अनुकूल नहीं नहीं होंगे. वर्क प्लेस पर डिसीजन कमजोर पड़ सकता है. आपकी राशि के केंद्र में बैठे देव गुरु स्टूडेंट्स को पढ़ाई में नए आइडिया देंगे, जिससे सीखने की स्पीड बढ़ेग. शनि और मंगल आपकी राशि के दशम भाव में है, जिससे करियर में नेटवर्किंग और बातचीत से नए मौके मिल सकते हैं. आज आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र ग्रह मौजूद है, जिसके प्रभाव से लव लाइफ में चैटिंग या सोशल मीडिया के जरिए कोई खास कनेक्शन बन सकता है. लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना जरूरी है.
उपाय: मोबाइल का इस्तेमाल थोड़ा कम करें और तुलसी के पास बैठकर शांत रहें.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: स्काई ब्लू

कर्क Gen-Z राशिफल

कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में मौजूद है, जिससे इमोशनल बैलेंस थोड़ा प्रभावित हो सकता है. शनि और मंगल कार्य में रुकावट पैदा करेंगे, इसलिए नए कार्यों को लेकर सतर्क और सक्रिय रहें. आज आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य और बुध के होने से पढ़ाई में मन लगेगा, हालांकि मूड स्विंग्स ध्यान भटका सकते हैं. करियर में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको भी खुद से पहल करनी पड़ेगी. आज शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में है, जिससे लव लाइफ में भावनात्मक बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
उपाय: पानी में कुछ देर पांव डालकर बैठें और शांत संगीत सुनें
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: पर्ल व्हाइट

सिंह Gen-Z राशिफल

सिंह राशि: आज आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य और बुध की मजबूत स्थिति आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर ले जा रही है. चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में है. आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें लीडरशिप क्वालिटी साफ दिखेगी. गुरु के प्रभाव से स्टूडेंट्स को अपने कॉन्सेप्ट्स क्लियर करने का शानदार मौका मिलेगा और आप क्लास में अलग पहचान बना सकते हैं. चंद्रमा और शुक्र के कारण करियर में नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस नहीं रखे. क्योंकि आज शनि मंगल कार्य में रुकावट डाल सकते हैं. आज धैर्य रखे, भविष्य में ग्रोथ का रास्ता मिल सकता है. आज आपकी राशि के दशम भाव में स्थित शुक्र के प्रभाव से लाइफ में अट्रैक्शन और रोमांस दोनों बढ़ेंगे, जिसके कारण आप सोशल लाइफ में चर्चा में रहेंगे.
उपाय: आज किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें और सुबह सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताएं
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: मेटैलिक गोल्ड

कर्क Gen-Z राशिफल

कन्या राशि: आज ग्रहों की स्थित आपकी सोच को काफी प्रैक्टिकल और स्ट्रक्चर्ड बना रही है. शनि और मंगल आपकी राशि के सप्तम भाव में है, जिससे एजुकेशन में आप डिटेल्स पर फोकस करेंगे, जिसका फायदा आपको लंबे समय तक मिलेगा. जो लोग रिसर्च या टेक्निकल फील्ड में है, उनको शुभ परिणाम मिलेगा. करियर में मेहनत का मजबूत रिजल्ट मिलेगा और आपकी परफॉर्मेंस नोटिस की जाएगी. आज चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में है, जिससे लव लाइफ में ओवरथिंकिंग रिश्तों में थोड़ी दूरी ला सकती है, इसलिए चीजों को सरल तरीके से हैंडल करें. परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. हेल्थ के मामले में नींद और डाइट पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.
उपाय: कागज पर अपने लक्ष्य लिखें और दिन की शुरुआत साफ-सुथरे माहौल में करें.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: डस्टी ब्राउन

तुला Gen-Z राशिफल

तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज बेनफिट का दिन रहेगा. शुक्र ग्रह आज आपकी पर्सनालिटी को बेहद आकर्षक और क्रिएटिव बना रहे हैं. एजुकेशन में आर्ट, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे और आप अपने आइडियाज को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर पाएंगे. आज शनि और मंगल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिससे करियर में नए ऑफर, कोलैबोरेशन या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में ग्रोथ का कारण बन सकते हैं. आज कार्य में जल्दबाजी नहीं करें. शुक्र और चंद्रमा लव लाइफ में रोमांस, अंडरस्टैंडिंग और इमोशनल कनेक्शन तीनों मजबूत होंगे, जिससे रिश्ता और गहरा होगा. दोस्तों के साथ टाइम स्पेशल रहेगा और आप सोशल सर्कल में एक्टिव रहेंगे.
उपाय: किसी को बिना वजह मुस्कुराकर ग्रीट करें और हल्की खुशबू का उपयोग करें
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: रोज पिंक

वृश्चिक Gen-Z राशिफल

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में है. आज आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल और शनि ग्रह की उपस्थिति आपको बेहद एनर्जेटिक और फोकस्ड बना रहे हैं. एजुकेशन में कॉम्पिटिशन हाई रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और स्ट्रेटजी आपको आगे रखेगी. आप किसी भी टास्क में पीछे हटने के बजाय उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे रिजल्ट बेहतर आएगा. सूर्य और बुध आपकी राशि के छठे भाव में रहकर करियर में कुछ चैलेंज और प्रेशर लाएंगे, लेकिन आप अपने इंटेलिजेंस से उन्हें मैनेज कर लेंगे. आज आपकी राशि के सातवें भाव में शुक्र रहकर लव लाइफ में पैशन और इमोशन दोनों बढ़ाएंगे, लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है. आज आप किसी बड़े डिसीजन की ओर बढ़ सकते हैं.
उपाय: कुछ समय अकेले बैठकर सांसों पर ध्यान दें और जल्दी रिएक्ट न करें.
शुभ नंबर: 7
शुभ रंग: डीप मैरून

धनु Gen-Z राशिफल

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि में (पहले भाव) संचरण करेंगे और रात 10 बजकर 16 मिनट पर आपकी राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. आज चंद्रमा के प्रभाव स्ट्रांग होगा. आज आपको देव गुरु ज्ञान, एक्सपेंशन और नए अवसरों का संकेत दे रहे हैं. वहीं सूर्य और बुध के सहयोग से एजुकेशन में आप नए सब्जेक्ट्स या हायर स्टडी की ओर आकर्षित होंगे, जिससे आपकी लर्निंग कैपेसिटी बढ़ेगी. शनि और मंगल आपकी राशि के चौथे भाव में मौजूद है, जिससे करियर में बदलाव या नई दिशा मिलने की संभावना है. आज शुक्र और चंद्रमा लव लाइफ में फ्रीडम और ट्रस्ट दोनों बैलेंस में रखेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत रहेंगे. आज ट्रैवल या नई जगह जाने के योग हैं. आज आपका माइंड ओपन रहेगा और आप बड़ी सोच के साथ फैसले लेंगे.
उपाय: दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें और किसी को ज्ञान साझा करें.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: मस्टर्ड येलो

मकर Gen-Z राशिफल

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में संचरण करेंगे. वही शनि और मंगल ग्रह आज आपकी राशि के तीसरे भाव में रहकर मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी का फोकस बढ़ा रहे हैं. ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज आपको एजुकेशन में लगातार प्रयास करना होगा. सूर्य और बुध के प्रभाव से आपके कार्यों में लगातार प्रगति बनी रहेगी और सीनियर्स भी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे. शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित है, जिससे आप लव लाइफ में हल्की दूरी या कम्युनिकेशन गैप महसूस कर सकते हैं. हालांकि पार्टनर से खुलकर की गई बातचीत रिश्तों को बेहतर बनाएगी. आज आपकी मजबूत पर्सनालिटी हर स्थिति को संभालने में सहायक रहेगी. आज आपके लिए धैर्य ही सबसे बड़ी शक्ति साबित होगा.
उपाय: जरूरतमंद की मदद करें और दिन की शुरुआत सादगी से करें.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: चारकोल ग्रे

कुंभ Gen-Z राशिफल

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में है. आज आपकी राशि के दूसरे भाव में मौजूद शनि और पहले भाव में स्थित राहु आपको इनोवेशन और क्रिएटिव थिंकिंग की ओर ले जाएंगे. आज एजुकेशन में टेक्नोलॉजी, साइंस और रिसर्च से जुड़े स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा और नए आइडियाज दिमाग में आएंगे. चंद्रमा और मंगल करियर में डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन वर्क से जुड़े अवसर बन सकते हैं, जो भविष्य में ग्रोथ देंगे. आज शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में है, जिससे लव लाइफ में फ्रेंडशिप का एंगल मजबूत रहेगा और रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हो सकता है. आज आपकी सोच दूसरों से अलग होगी और आप नए तरीके से समस्याओं को सॉल्व करेंगे. सोशल लाइफ में भी आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी.
उपाय: कुछ समय अकेले रहकर सोचें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का कम उपयोग करें.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

मीन Gen-Z राशिफल

मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. चतुर्थ भाव में मौजूद देव गुरु आज आपकी कल्पनाशक्ति और इमोशनल गहराई को बढ़ा रहे हैं. एजुकेशन में आर्ट, क्रिएटिव राइटिंग और म्यूजिक जैसे फील्ड्स में आप अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. आपकी राशि में स्थित मंगल और शनि के कारण आपकी सोच आज बहुत ड्रीमी और इनोवेटिव रहेगी, जिससे नए आइडिया जन्म लेंगे. सूर्य और बुध दूसरे भाव में है, जिससे करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं, जो शुरुआत में छोटे लगेंगे. लेकिन आगे चलकर बड़े अवसर में बदल सकते हैं. शुक्र और चंद्रमा लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन को गहरा करेंगे और आप अपने फीलिंग्स को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करेंगे.आज आपका मन आध्यात्मिकता और शांति की ओर भी आकर्षित रहेगा.
उपाय: शांत जगह पर बैठकर कुछ समय ध्यान करें और पानी का सेवन बढ़ाएं.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: लैवेंडर

यह भी पढ़ें: अखंड सौभाग्य के लिए मई 2026 में कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? यहां जानें पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola