ePaper

धनु राशिफल 24 फरवरी 2026: सुखद रहेगा पारिवारिक वातावरण, दूर होंगे पुराने मतभेद

Updated at : 24 Feb 2026 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 24 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु में स्तिथ है, जो आपको टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया में कुछ अलग हटकर करने की प्रेरणा देगा. चंद्रमा आज वृषभ राशि में और केतु सिंह राशि में उपस्तिथ हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 Febuary 2026: धनु राशि- गुरु की मिथुन में उपस्थिति और चंद्रमा का गोचर रिश्तों में मधुरता और मान-सम्मान दिलाएगा. आज का दिन आपके लिए बहुत प्यारा रहेगा. घर-परिवार के रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी. अगर किसी को पहले उधार दिया था, तो आज वह पैसा वापस मांगना पड़ सकता है. आपकी मीठी वाणी की वजह से समाज और दोस्तों के बीच आपकी इज्जत बढ़ेगी.

करियर-बिजनेस: गुरु की मिथुन में उपस्थिति आपके व्यावसायिक संबंधों को बहुत ही मजबूत बनाएगी. ऑफिस या समाज में आपकी मीठी वाणी और ज्ञान की वजह से इज्जत बढ़ेगी. अगर किसी पुराने निवेश या मित्र को उधार दिया पैसा अटका था, तो आज उसे वापस मांगने का सही समय है. करियर में आपकी सलाह को बहुत ही सम्मान के साथ सुना और लागू किया जाएगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में मधुरता और आदर बना रहेगा. पार्टनर के साथ घर-परिवार में चल रही कड़वाहट को दूर करने में आप सफल रहेंगे. आप दोनों मिलकर घर के बड़ों का आशीर्वाद लेंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी बहुत ही शालीन और बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने का संकेत दे रहा है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप काफी संतुलित और शांतिपूर्ण महसूस करेंगे. गुरु की कृपा से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी. मीठी वाणी और सकारात्मक सोच आपके आधे रोगों को वैसे ही ठीक कर देगी. हालांकि, ज्यादा बोलने की वजह से गले में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें.

आज का राशिफल.

सावधानी: उधारी मांगते समय अपनी वाणी की मिठास न खोएं, विनम्रता से काम लें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें.

शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola