ePaper

धनु राशिफल 14 फरवरी 2026: आज का दिन लकी, अचानक धन मिलने के योग

Updated at : 14 Feb 2026 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 14 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का धनु राशिफल.

आज का राशिफल.

धनु राशि (Sagittarius)- चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जो आपको काफी परोपकारी और आध्यात्मिक बनाएगा. आज आप दूसरों का भला करने में अपना समय बिताएंगे. आपके भीतर सेवा की भावना रहेगी और धार्मिक कामों में मन लगेगा. बाहर के जंक फूड से आज दूर रहें वरना पेट की समस्या हो सकती है. पुराने कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जो आपको कार्यक्षेत्र में बहुत परोपकारी और मददगार बनाएगा. आपकी इमेज एक सुलझे हुए इंसान की बनेगी. पुराने कर्ज चुकाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, कहीं से अचानक धन मिलने के योग हैं. आध्यात्मिक कामों या चैरिटी से जुड़े युवाओं को आज विशेष सम्मान मिलेगा.

लव लाइफ: आज आप अपने पार्टनर के लिए कुछ ऐसा करेंगे जिससे उनके मन में आपके लिए सम्मान और बढ़ जाएगा. वेलेंटाइन डे पर आप दोनों मिलकर किसी धार्मिक स्थल या जरूरतमंदों की मदद के लिए जा सकते हैं. आपकी रूहानी बॉन्डिंग आज बहुत मजबूत रहेगी. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन बहुत शांतिपूर्ण रहेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको पेट और पाचन का बहुत ध्यान रखना होगा. चंद्रमा की स्थिति आपको बाहर के जंक फूड की ओर आकर्षित करेगी, जिससे परहेज करना ही बेहतर है. घर का बना सादा भोजन लें. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने से आपकी ‘मेंटल हेल्थ’ बहुत अच्छी और शांत रहेगी.

सावधानी: दूसरों की मदद जरूर करें, लेकिन अपने काम और जिम्मेदारियों को पीछे न छोड़ें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- भूरा

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola