ePaper

धनु राशिफल 10 फरवरी 2026: गुरु के प्रभाव से आज चमकेगा भाग्य, पार्टनर संग अनबन बिगाड़ सकती है मूड

Updated at : 10 Feb 2026 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 10 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 Febuary 2026: धनु (Sagittarius)- गुरु की अनुकूलता भाग्य का साथ दिलाएगी, लेकिन वृश्चिक का चंद्रमा रिश्तों में खटास दे सकता है. भाग्य के लिहाज से आज का दिन शानदार है. अगर कोई नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं, तो किस्मत आपका पूरा साथ देगी. हालांकि, लव लाइफ या शादीशुदा जीवन में पार्टनर के साथ थोड़ी बहस हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब रहेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: गुरु की अनुकूलता आपको भाग्य का पूरा साथ दिलाएगी, जिससे कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ‘बेस्ट’ है. हालांकि, बारहवें भाव का चंद्रमा खर्चों में वृद्धि और विदेश यात्रा के योग बना रहा है. करियर में आज आपकी सलाह दूसरों के बहुत काम आएगी और मान बढ़ेगा.

लव लाइफ: वृश्चिक का चंद्रमा रिश्तों में थोड़ा अविश्वास या खटास पैदा कर सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस होने की संभावना है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर पार्टनर पर शक न करें.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिला-जुला है. अनिद्रा और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. गुरु की स्थिति आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगी, फिर भी आपको अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करना चाहिए. रात को सोने से पहले ध्यान करें ताकि मानसिक तनाव कम हो और अच्छी नींद आए.

सावधानी: नया काम शुरू करते समय आर्थिक बजट का पूरा ध्यान रखें, फिजूलखर्ची से बचें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola