ePaper

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि के लिए धन लाभ के खुलेंगे नए द्वार, रुके हुए पैसे मिलने से फाइनेंशियल प्लानिंग होगी मजबूत

Updated at : 01 Feb 2026 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 1 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज 'गजकेसरी योग' और 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का धनु राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं. क्योंकि गुरु की स्थिति ज्ञान बढ़ाएगी, लेकिन मकर के चार ग्रह मानसिक उलझन पैदा कर सकते हैं. आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस होगा. धैर्य से काम लें.

करियर-बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत मजबूत है और धन के नए स्रोत खुलेंगे. बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूती मिलेगी और नया निवेश संभव होगा.

लव लाइफ: गुरु की कृपा से आज लव लाइफ में चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या शांत जगह पर जाना आपके मानसिक सुकून को बढ़ाएगा.

स्वास्थ्य: गुरु की कृपा से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप पुरानी किसी बीमारी से रिकवर कर पाएंगे. आज अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करें क्योंकि हड्डियों में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है.

सावधानी- कड़वी भाषा और पैसों के उधार लेन-देन से बचें.

उपाय- विष्णु जी को पीला तिलक लगाएं और चने की दाल दान करें.

शुभ अंक-9
शुभ रंग- जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola