Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 Febuary 2026: आज गुरु की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता, निवेश में बरतें सावधानी

आज का धनु राशिफल 04 फरवरी 2026
Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 Febuary 2026: धनु राशि (Sagittarius): गुरु की कृपा से आज आप जो भी छुएंगे वो सोना बन जाएगा, बस निवेश में सावधानी रखें. आज आप पूरे जोश और उत्साह में रहेंगे. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के चांस बहुत ज्यादा हैं. सोशल लाइफ में आपकी पकड़ मजबूत होगी. हालांकि, कहीं भी पैसा इन्वेस्ट करते समय रिस्क फैक्टर को जरूर चेक कर लें.
करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ राशि में प्रवेश आपके कम्युनिकेशन और लेखन कौशल को निखारेगा. जर्नलिज्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए आज का दिन शानदार है. मकर के ग्रहों के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन नवम चंद्रमा-केतु भाग्य में थोड़ी देरी या रुकावटें डाल सकते हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ में गुरु की दृष्टि संतुलन और मिठास बनाए रखेगी, जिससे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे. चंद्रमा-केतु के कारण पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग में बाधा आ सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं.
हेल्थ: लिवर और पाचन से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें. केतु का प्रभाव आपको मानसिक रूप से थोड़ा विरक्त या उदास बना सकता है. धूप में समय बिताएं और अपनी हॉबी (Hobby) को समय दें ताकि मन प्रसन्न रहे.
सावधानी: आज भाग्य के भरोसे बैठकर समय बर्बाद न करें, मेहनत जरूरी है.
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में पीला अनाज दान करें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




