इन्हें नौकरी में उन्नति, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता….जानें अपने राशिफल के बारे में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष आर्थिक एवं व्यापारिक स्थिति सामान्य रूप से प्रगतिशील रहेगी. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वृष सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. विशिष्टजनों के सहयोग से सरकारी विवाद से मुक्ति मिलेगी. मिथुन सामाजिक क्षेत्र में उन्नति तथा मान-सम्मान की […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आर्थिक एवं व्यापारिक स्थिति सामान्य रूप से प्रगतिशील रहेगी. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
वृष
सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. विशिष्टजनों के सहयोग से सरकारी विवाद से मुक्ति मिलेगी.
मिथुन
सामाजिक क्षेत्र में उन्नति तथा मान-सम्मान की प्राप्ति. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध होगा.
कर्क
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन से लाभ मिलेगा. रुके हुए कार्यो में प्रगति. पारिवारिक सुख-शांति रहेगी.
सिंह
नौकरी में अच्छे बदलाव की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलताकारी, दांपत्य जीवन सुखी व सौहार्द्रपूर्ण रहेगा. क्रोध-जोश-उतावलेपन में वृद्धि होगी.
कन्या
नौकरी में उन्नति, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता. आवश्यक कार्य पूरा होगा. उत्साहित रहेंगे. अपने श्रेष्ठत्व का बोध करा पाने में सफल होंगे.
तुला
नयी लाभप्रद योजनाओं में रुचि होगी. व्यापार रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. पारिवारिक दायित्व पूरा होगा.
वृिश्चक
कुछ जटिल समस्याओं का समाधान संभव होगा. कर्मक्षेत्र में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु
कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित होंगे. प्रभावशाली लोगों के संपर्क सेविशेष लाभ मिलेगा. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.
मकर
नयी योजनाएं बनेंगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. धन-द्रव्य का लाभ होगा. पढ़ाई, नौकरी, व्यापार में सुख-सुविधा बढ़ेगी.
कुंभ
विविध कार्यों में परेशानी, विरोधियों,स्वजनों से कष्ट होगा. कठिन परिश्रम से लाभ. कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें. स्वजन कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा.
मीन
दैनिक समस्याओं का समाधान होगा. विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में बदलाव होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










