इन्हें भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 29 Jul 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वृष कारोबारी हालत सुधरेंगे.बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. मिथुन भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
वृष
कारोबारी हालत सुधरेंगे.बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टा में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है.
कर्क
संपत्ति संबंधी समस्याएं आयेंगी. आय कम होगी. मन उदास रहेगा. वाद-विवाद लड़ाई झगड़े से दूर रहें. दुर्घटना होने की आशंका है.
सिंह
आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की आशंका. आय से अधिक खर्च होगा.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा,यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा. भाग्योदय के अवसर मिलेंगे.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, उसके पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निबटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी. प्यार में सफलता मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




