बुद्धि कौशल से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 08 Jul 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष आप बाहरी यात्रा न करें. कोई अप्रिय घटना घटित हो सकता है. मन में विचित्र आशंकाएं व दुर्भावनाएं पैदा होंगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी. वृष कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा. घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. अनेक विपदाओं का सामना करना होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. मिथुन […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आप बाहरी यात्रा न करें. कोई अप्रिय घटना घटित हो सकता है. मन में विचित्र आशंकाएं व दुर्भावनाएं पैदा होंगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी.
वृष
कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा. घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. अनेक विपदाओं का सामना करना होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी.
मिथुन
भौतिक संपन्नता. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति होगी. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विपदाएं व मानसिक तनाव कम होगा.
कर्क
स्वावलंबन व उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. सपरिवार किसी धार्मिक-सामाजिक समारोह में भाग लेंगे. नये लोगों से संपर्क व महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा.
सिंह
शारीरिक रोग व मानसिक शोक का शमन होगा. स्वजनों से स्नेह-प्रेम बढ़ेगा, जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में सफलता व विपरीत स्थितियों में सुधार होगा.
कन्या
वांछित प्रयासों में क्रमशः सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी. राजकीय पक्ष से सहयोग-समर्थन. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. हर काम में अड़चन आयेगी, पर कुछ आवश्यक काम बनेंगे. आर्थिक परेशानी. तनाव-विवाद से कष्ट होगा.
वृिश्चक
बुद्धि कौशल से हर क्षेत्र में सफलता.सरकारी उच्चाधिकारियों पर निजी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. आर्थिक लाभ होगा.
धनु
विद्यार्थियों को लेखन व अध्ययन का सुपरिणाम मिलेगा. बौद्धिक विकास होगा. रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी. निराशा दूर होगी.
मकर
आपमें साहस-पराक्रम-पुरुषार्थ की वृद्धि होगी.रहन-सहन, भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा. धन एवं सुख की प्राप्ति होगी.
कुंभ
वाहन सुख. यात्रा सुखद होगी. सामयिक कार्यों में सफलता. नौकरी में उल्लास. संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता.
मीन
भूले-बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे. परिश्रम से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. शत्रुओं का शमन. विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात विशेष लाभप्रद हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




