इन्हें प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी..जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वृष कर्मक्षेत्र में हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. मिथुन भाग्योन्नति के अवसर […]
डॉ एनके बेरा
मेष
व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
वृष
कर्मक्षेत्र में हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगायें. व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है.
कर्क
संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी, जिससे मन उदास रहेगा. वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, वाहन सावधानी से चलायें
िसंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें बढ़ने की संभावना, आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होगा. भाग्योदय के अवसर मिलेंगे.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे, जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे.स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी. प्यार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










