इनके व्यापार कार्य चलेगा सही, मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग....जानें अपना राशिफल

Updated at : 05 Sep 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
इनके व्यापार कार्य चलेगा सही, मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग....जानें अपना राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. वृष बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. जहां तक संभव हो पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. आपकी परिस्थिति व लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. मिथुन व्यापार-व्यवसाय […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
वृष
बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. जहां तक संभव हो पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. आपकी परिस्थिति व लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा. लिखा पढ़ी के काम में विशेष सावधानी रखें.
सिंह
सोचे हुए काम कम होंगे. किसी-न-किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका.
कन्या
व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा. मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है, परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.अड़चने दूर होगी. चित्त प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक
पश्चाताप भरा दिन होगा.पूर्व स्मृतियों में खोये रहेंगे. अजीब बेचैनी रहेगी. पठन-पाठन में रुचि कम होगी. घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
रोजी-रोजगार में सफलता. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा.
मकर
क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों से संबंध बनाने की चेष्टा करें. उनसे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा.जोखिम से भरा काम से दूर रहें.
कुंभ
आवश्यक कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देनेवाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
मानसिक उलझनें होंगी.आपने जिस पर आज तक भरोसा किया होगा, ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा, लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola