इन्हें मिलेगी शत्रुओं पर विजय. संकल्पित काम होंगे पूरे….जानें अपना राशिफल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष आर्थिक समस्याओं का समाधान करने में आप समर्थ होंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का रहेगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आयेगा. वृष मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. शत्रुओं पर विजयी होंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधों में सफलता मिलेगी. मिथुन […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आर्थिक समस्याओं का समाधान करने में आप समर्थ होंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का रहेगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आयेगा.
वृष
मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. शत्रुओं पर विजयी होंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधों में सफलता मिलेगी.
मिथुन
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में आपको संतोषजनक प्रगति मिलेगी. वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कर्क
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से विपरीत स्थितियों में सुधार होगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा का समापन होगा व नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा.
सिंह
उलझा हुआ कार्य सुलझेगा. परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी.
कन्या
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. नयी आशाएं उदित होंगी. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ. सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगी.
वृश्चिक
नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा. धार्मिक कार्य में रुचि होगी.
धनु
निराशा दूर होगी. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख मिलेगा. बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.
मकर
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख मिलेगा.
कुंभ
नौकरी में उन्नति होगी. बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी.कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










