ePaper

कल से झारखंड के 12 से 14 साल तक के 23.90 लाख बच्चों मिलेगा टीका, जानें किस जिले से कितने बच्चे

Updated at : 15 Mar 2022 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
कल से झारखंड के 12 से 14 साल तक के 23.90 लाख बच्चों मिलेगा टीका, जानें किस जिले से कितने बच्चे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों टीकाकरण अभियान से जोड़ने की घोषणा कर दी. जिसके बाद राज्य से 23.90 लाख बच्चे भी कल से वैक्सीन लगवा पाएंगे.

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना टीकाकरण अभियान से जोड़ने की घोषणा कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ट्वीट कर देश के सभी अभिभावकों को अवगत कराया है कि देश में 16 मार्च से इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है.

झारखंड के 12 से 14 साल के 23.90 लाख बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीका देने की तैयारी है. जिलावार सूची भी तैयार की गयी है. रांची में 12 से 14 साल की उम्र के 2,11,138 और धनबाद के 1,94,492 बच्चों को चिह्नित किया गया है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में 1,66,195 बच्चों को टीका देना है. हालांकि टीका देने की क्या तैयारी है, इसे तत्काल बताने से स्वास्थ्य अधिकारी बच रहे हैं.

टीका केंद्र और स्कूलों में टीका दिया जायेगा :

स्वास्थ्य सूत्रों ने बताया कि 15 से 17 साल के बच्चों को जिस तरह टीका दिया जा रहा है, उसी तरह 12 से 14 साल के बच्चों को भी टीका दिया जायेगा. टीका केंद्र और स्कूलों में दिया जायेगा. हालांकि स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण शुरू करने को लेकर अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. पहले से सूची तैयार है, जिसके आधार पर आदेश मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा.

12 से 14 साल के बच्चों की जिलावार सूची

बोकारो 149417

चतरा 75557

देवघर 108101

धनबाद 194492

दुमका 95739

पूर्वी सिंहभूम 166195

गढ़वा 95836

गिरिडीह 177175

जिला बच्चे

गोड्डा 95167

गुमला 74277

हजारीबाग 125664

जामताड़ा 57311

खूंटी 38535

कोडरमा 51893

लातेहार 52670

लोहरदगा 33457

जिला बच्चे

पाकुड़ 65236

पलामू 140545

रामगढ़ 68788

रांची 211138

साहेबगंज 83359

सरायकेला 77164

सिमडेगा 43440

प सिंहभूम 108845

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola