ePaper

पर्यटन मित्र आज से हड़ताल पर, 5 नवंबर से सैलानियों के प्रवेश पर रोक की चेतावनी, क्या हैं इनकी मांगें

Updated at : 02 Nov 2020 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन मित्र आज से हड़ताल पर, 5 नवंबर से सैलानियों के प्रवेश पर रोक की चेतावनी, क्या हैं इनकी मांगें

रांची : झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति की ओर से पर्यटन स्थल हुंडरू जलप्रपात में रविवार को पर्यटन मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की. इसकी अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद ने की. बैठक में मृत्यु पर अनुकंपा के आधार पर परिवार के सदस्य को काम पर रखने, बोनस, इंश्योरेंस एवं जेटीडीसी कर्मी घोषित करने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान 2 से 4 नवंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया. 5 नवंबर से सैलानियों के प्रवेश पर रोक की चेतावनी दी है.

झारखंड के रांची, खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम जिले के पर्यटन मित्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सोमवार से तीन दिनों की हड़ताल पर हैं. 2 से 4 नवंबर तक हड़ताल के बाद 5 नवंबर से इन्होंने जलप्रपातों पर सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगाने की चेतावनी दी है.

रांची जिले के हुंडरू जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, सीता जलप्रपात, दशम जलप्रपात, खूंटी जिले के पंचघाघ जलप्रपात एवं पश्चिमी सिंहभूम के हिरणी जलप्रपात के सभी प्रभारी एवं पर्यटन मित्रों ने झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसी) से अपनी मांग पूरा करने का आग्रह किया है. पर्यटन मित्र 2 से 4 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे. 5 नवंबर से इन्होंने जलप्रपातों पर सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगाने की चेतावनी दी है.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिली सफलता, हथियार के साथ पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार

झारखंड पर्यटन विकास निगम से इन्होंने पर्यटन मित्र की मृत्यु होने पर अनुकंपा के आधार पर परिवार के सदस्य को काम पर रखने, बोनस, इंश्योरेंस एवं जेटीडीसी कर्मी घोषित करने की मांग की है. इस दौरान इन्होंने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन भी किया. पर्यटन मित्रों ने कहा कि हड़ताल के दौरान पर्यटन स्थल पर किसी तरह की घटना होती है, तो उसकी जबाबदेही जेटीडीसी की होगी.

Also Read: झारखंड में अवैध कोयले की तस्करी का भंडाफोड़, कोयला माफियाओं का पश्चिम बंगाल कनेक्शन पर पढ़िए ये रिपोर्ट

पर्यटन मित्रों में राज किशोर प्रसाद ,योगेश्वर आहिर, सोहन बैक, बालेश्वर बेदिया, राजेंद्र महतो, कांडे मुंडा, दुर्गा भेंगरा, नंदराम पूर्ति, सुशांत कुमार लोहरा, जुनस होरो, पतरस होरो, निकुदीन बाजरा, बच्चन नाग, सिप्रियन टुटी, प्रदीप महतो, विष्णु कुमार बेदिया, नागेश्वर बेदिया, बीरसिंह मुण्डा, धन्नजय महतो, बुधराम बेदिया मेघनाथ बेदिया, रंजन कुमार बेदिया, हरिचरण बेदिया, नीतेश पूर्ति धर्मदास बोदरा, उमेश महतो, हरिदास महतो, मनिराम महतो आदि उपस्थित थे.

Also Read: धनबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola