आजसू पार्टी का संकल्प दिवस आज, शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए ऑनलाइन संवाद करेंगे सुदेश महतो

Author : Panchayatnama Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jun 2020 7:51 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड की आजसू पार्टी आज संकल्प दिवस मनायेगी. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो राजधानी रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय से संकल्प सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की आजसू पार्टी आज संकल्प दिवस मनायेगी. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो राजधानी रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय से संकल्प सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे.

संकल्प दिवस आज

झारखंड की आजसू पार्टी आज (22 जून) संकल्प दिवस मनायेगी. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बाबत पहले ही संकल्प दिवस को लेकर सभी विधानसभा प्रभारी, केंद्रीय पदाधिकारी, जिला के अध्यक्षों तथा सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे.

संकल्प सभा को ऑनलाइन करेंगे संबोधित

आजसू पार्टी के देवशरण भगत ने जानकारी दी है कि आज आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय से संकल्प सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे. संकल्प सभा के जरिए शहीदों को नमन कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने के लिए कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं झारखंडी जनमानस से आह्वान किया जायेगा.

संघर्ष व शहादत की देन है अलग झारखंड

34 साल पूर्व वर्ष 1986 में 22 जून को ही झारखंड के नौजवानों ने अलग झारखंड राज्य की मांग को गति देने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया था. बिहार से अलग झारखंड राज्य उसी शहादत और संघर्ष की देन है. इसके बावजूद अलग राज्य के तमाम मुद्दे, आंदोलनकारियों की आकांक्षाएं और उनके सपने अभी भी अधूरे हैं.

पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हैं सुदेश

आपको बता दें कि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. कल रविवार यानी 21 जून को उनका जन्मदिन था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola