School Reopen Update In Jharkhand : बच्चों को कैसे मिलेगा अगली कक्षा में प्रमोशन, जेसीइआरटी ने शुरू की प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलने पर मार्च से मई तक कक्षा का संचालन किया जायेगा. इसके बाद वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ऐसे में गर्मी छुट्टी के बाद नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सकता है.
school open latest news in jharkhand, jharkhand school reopen latest news रांची : राज्य में सभी सरकारी स्कूल 17 मार्च 2020 से बंद हैं. वहीं, अप्रैल 2021 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है. लेकिन छात्र अगली कक्षा में कैसे प्रमोट होंगे, इस पर अंतिम निर्णय अब तक नहीं लिया गया है. स्कूल खुलने के बाद ही बच्चों को अगली कक्षा में प्रोमोट करने की प्रक्रिया तय की जायेगी. शिक्षा सचिव ने पिछले दिनों इस संबंध में जेसीइआरटी को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था. जेसीइआरटी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिये परीक्षा ली जायेगी या नहीं, यह विद्यालय खुलने पर तय किया जायेगा.
जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलने पर मार्च से मई तक कक्षा का संचालन किया जायेगा. इसके बाद वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ऐसे में गर्मी छुट्टी के बाद नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सकता है.
राज्य में फिलहाल कक्षा 10वीं व 12वीं की कक्षाएं चल रही हैं. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चार मई से प्रस्तावित है. इधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आठवीं, नौवीं व 11वीं की कक्षा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जायेगा. आपदा प्रबंधन विभाग से स्वीकृति के बाद कक्षा संचालन शुरू किया जायेगा.
आठवीं, नौवीं व 11वीं की बोर्ड परीक्षा जून में हो सकती है. स्कूल खुलने के बाद तीन माह तक कक्षा संचालन के बाद परीक्षा ली जा सकती है. उल्लेखनीय है कि नौवीं व 11वीं की परीक्षा के लिए फॉर्म जमा लेने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. स्कूलों ने बच्चों की संख्या से अधिक किताबें मांगी
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




