JSSC की लापरवाही, दो परीक्षाओं की तिथि कर दी एक साथ, छात्र पूछ रहे हैं ये सवाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Oct 2023 3:22 PM
JSSC CGL
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल यानी कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का कैलेंडर जारी किया. जिसमें आयोग ने परीक्षा की तारीख 16 और 17 अक्तूबर को रखी.
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल यानी कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का कैलेंडर बनाते समय भारी लापरवाही बरती है. दरअसल मामला ये है कि इस बार जेएसएससी द्वारा जारी कैलेंडर में दो परीक्षाओं की तारीख एक साथ कर दी गयी है. जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र परेशान हैं. उनका कहना है कि लंबे वक्त बाद सीजीएल की वैकेंसी निकली है, उसके बाद भी इस तरह की लापरवाही समझ से परे है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल यानी कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का कैलेंडर जारी किया. जिसमें आयोग ने परीक्षा की तारीख 16 और 17 दिसंबर को रखी. जबकि उस तारीख में पहले से ही आईटीआई इंस्ट्रक्टर की परीक्षा की तिथि निर्धारित है. ऐसी स्थिति तब है जब आयोग ने बीते 1 साल में तीन बार परीक्षा का संशोधित कैलेंडर जारी किया है. इससे पहले परीक्षा की तिथि 15 और 16 अक्तूबर निर्धारित थी. लेकिन अब परीक्षा की तारीख 16 और 17 दिसंबर को निर्धारित है.
साल 2015 में अंतिम बार हुई थी परीक्षा
बता दें कि इससे पहले स्नातक स्तरीय परीक्षा साल 2015 में आयोजित की गयी था. इसके बाद साल 2022 के फरवरी माह में राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली. लेकिन हाईकोर्ट ने तब की नियोजन नीति को रद्द कर फिर से वैकेंसी निकालने का निर्देश दिया. इसके बाद साल 2023 के जून माह में फिर 2 हजार से अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली. उस वक्त छात्रों का कहना था कि इससे पहले इतने पदों के लिए वैकेंसी कभी नहीं आयी.
क्या कहना है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का
मैंने साल 2016 में स्नातक की परीक्षा पास की. इसके बाद मैनें 2018 में पारा स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की. उसके बाद से मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हूं. बार बार परीक्षा की तारीख संशोधित होने से तैयारी पर असर पड़ता है. सरकार से आग्रह है कि हमारी परीक्षा निर्धारित तिथि में ही हो.
गीतांजलि कच्छप
मैं साल 2019 से सीजीएल और जेपीएससी की तैयारी में लगा हूं. लेकिन बार बार परीक्षा की तारीख संशोधित होने से हिम्मत खो जाता हूं. अब तो मुझे अपने माता पिता से भी पॉकेट खर्च लेने में सोचना पड़ता है. क्योंकि मेरे पिता किसान हैं और मैं घर में सबसे बड़ा हूं. आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि मेरे पिता जी लंबे वक्त तक तैयारी के लिए पैसे देते रहें.
रोहित उरांव
मैं साल 2020 से लगातार सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रही हूं. लंबे समय बाद सीजीएल की वैकेंसी आयी. उसके बावजूद भी इस तरह की लापरवाही समझ से परे है. मुझे तो इस बार भी उम्मीद कम है कि सीजीएल की परीक्षा इसी साल संपन्न हो पाएगी.
सुजाता कुमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










