Road Accident News : ओवरटेक में सड़क पर भिड़े तीन तेज रफ्तार बाइक सवार, दो युवकों की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Road Accident News, रांची न्यूज (राजेश वर्मा) : झारखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार ने युवकों की जान ले ली. रांची जिले के नामकुम स्थित खरसीदाग ओपी क्षेत्र के पिंडारकोम में बुधवार की रात हुई तीन बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस सड़क दुर्घटना में सूरज मिंज (25 वर्ष) पिता-स्वर्गीय बुधवा मिंज, बरगावां नामकुम एवं रोहित महतो (16 वर्ष) पिता बेनीलाल महतो, लाली कोयनार टोली की मौत हो गई. वहीं सोनू लकड़ा (16 वर्ष) पिता राजेश लकड़ा, लदनापीढी, नामकुम एवं अलवर्ट डुंगडुंग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार रोहित महतो एवं सोनू बजाज बाइक से खरसीदाग से नामकुम की ओर आ रहे थे. पिंडारकोम में ओवरटेक करने के दौरान अचानक ट्रैक्टर आ गया. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया एवं बाइक से अपनी बहन को लेने बंगलाटोली जा रहे सूरज को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं पीछे आ रहे बाइक सवार अलवर्ट डुंगडुंग उनसे टकरा गया.
इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान सूरज एवं रोहित की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार एवं ओवरटेक की वजह से हुई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए