मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुपर पावर ग्रिड का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन, देंगे बिजली की सौगात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गढ़वा, गोड्डा, गिरिडीह और देवघर के सुपर पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही बड़ी आबादी के रोशनी का सपना साकार हो जायेगा. गढ़वा जिले के लोगों को लंबे समय से बिजली का इंतजार था. रांची के प्रोजेक्ट भवन से सीएम पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गढ़वा, गोड्डा, गिरिडीह और देवघर के सुपर पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही बड़ी आबादी के रोशनी का सपना साकार हो जायेगा. गढ़वा जिले के लोगों को लंबे समय से बिजली का इंतजार था. रांची के प्रोजेक्ट भवन से सीएम पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.
गढ़वा जिले को बिजली की सौगात मिलनेवाली है. 19 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब गढ़वा जिले को पर्याप्त बिजली मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साढ़े तीन बजे रांची के प्रोजेक्ट भवन से गढ़वा जिले के रमना प्रखंड स्थित भगोडीह सुपर पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्धाघटन करेंगे. इसके साथ ही गोड्डा, गिरिडीह और देवघर में बने पावर ग्रिड का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान एक ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे.
गढ़वा जिले के रमना प्रखंड स्थित भगोडीह सुपर पावर ग्रिड का उदघाटन आज सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. आपको बता दें कि गढ़वा जिले की महत्वपूर्ण समस्याओं में से एक बिजली है. जिले को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने को लेकर 29 अगस्त 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रमना प्रखंड के भगोडीह में 178 करोड़ के सुपर पावर ग्रिड की आधारशिला रखी थी.
अक्टूबर 2019 तक इस कार्य को पूरा करना था, लेकिन निर्धारित तिथि को काम पूरा नहीं हो सका. अब तीन साल बाद उदघाटन को लेकर दो तारीखें फेल हो गयी हैं और तीसरी तारीख 17 अगस्त मुकर्रर की गयी है. उल्लेखनीय है कि राज्य के अंतिम छोर पर अवस्थित तीन राज्यों यूपी, बिहार व छत्तीसगढ़ की सीमाओं से लगा गढ़वा जिला बिजली के मामले में राज्य बनने के 19 साल बाद भी दूसरे राज्यों यूपी व बिहार पर आश्रित है. जिले में औसतन 4- 6 घंटे बिजली लोगों को मिल पाती है.
पिछले 20 साल से अनवरत हर चुनाव में सभी राजनीतिक दल के लोगों का यह चुनावी मुद्दा भी बनता रहा है. वर्ष 2017 में स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही के प्रयास से भगोडीह में उक्त पवार ग्रिड की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी. काफी जद्दोजहद के बाद इस वर्ष काम पूरा किया गया. जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आज साढ़े तीन बजे किया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




