लॉकडाउन में ढील के बाद ऑटो में बैठने पर ढीली करनी होगी जेब, रांची में ऑटो का रेट चार्ट यहां देखें
Author : Mithilesh Jha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 7:45 AM
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी, तो आपकी अंटी (पॉकेट) ढीली करने का भी इंतजाम हो गया. जी हां, ऑटो से यात्रा करने वालों की जेब पर बोझ बहुत बढ़ गया है. लॉकडाउन में छूट की घोषणा के बाद रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने अपना नया रेट चार्ट जारी कर दिया. मंगलवार (2 जून, 202) को जो चार्ट जारी किया गया, उसके मुताबिक, रांची में अब सिर्फ रिजर्व ऑटो ही चलेंगे.
रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी, तो आपकी अंटी (पॉकेट) ढीली करने का भी इंतजाम हो गया. जी हां, ऑटो से यात्रा करने वालों की जेब पर बोझ बहुत बढ़ गया है. लॉकडाउन में छूट की घोषणा के बाद रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने अपना नया रेट चार्ट जारी कर दिया. मंगलवार (2 जून, 202) को जो चार्ट जारी किया गया, उसके मुताबिक, रांची में अब सिर्फ रिजर्व ऑटो ही चलेंगे.

एक ऑटो में सिर्फ दो लोग यात्रा कर पायेंगे. जाहिर है, इसका किराया उन्हीं दो लोगों को चुकाना होगा. रकम अच्छी-खासी होगी. रातू रोड से लालपुर का किराया 50 रुपये तय किया गया है. यानी एक व्यक्ति को 25 रुपये का भुगतान करना होगा. आइटीआइ से स्टेशन का किराया 200 रुपये रखा गया है. रातू रोड से स्टेशन जाने के लिए 120 रुपये चुकाने होंगे.
रातू रोड से बरियातू होते हुए ओरमांझी ब्लॉक का किराया 220 रुपये रखा गया है. जेल चौक से भी ओरमांझी ब्लॉक का किराया 220 रुपये ही होगा. रातू रोड से नगड़ी के आगे गुटुवा तालाब तक जाना है, तो 150 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह रातू रोड से हटिया स्टेशन जाने के लिए 150 रुपये देने होंगे.

ऑटो यूनियन ने कचहरी से धुर्वा के लिए 200 रुपये का किराया तय किया है. कचहरी से लालपुर के लिए 40 रुपये, कांटाटोली के लिए 60 रुपये, स्टेशन मोड़ के लिए 80 रुपये, सुजाता चौक के लिए 100 रुपये, डोरंडा के लिए 120 रुपये, हिनू के लिए 140 रुपये और बिरसा चौक के लिए 150 रुपये देने होंगे.
धुर्वा से रांची स्टेशन का किराया 150 रुपये मुकर्रर हुआ है, तो हटिया स्टेशन के लिए 120 रुपये. कचहरी से नामकुम स्टेशन का किराया 70 रुपये, तो टाटीसिल्वे के लिए 150 और रामपुर के लिए भी 150 रुपये तय किया गया है. कटहल मोड़ से अरगोड़ा जाने के लिए अब यात्रियों को 100 रुपये चुकाने होंगे. यहां से रांची और हटिया स्टेशन का किराया 150 रुपये देना होगा.

रांची स्टेशन से कांटाटोली का किराया 70 रुपये तय किया गया है. कोकर तक जाने के लिए 100 रुपये देने होंगे, जबकि दीपाटोली, खेलगांव मोड़ और बूटी मोड़ के लिए 150 रुपये खर्च करने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










