ePaper

रांची में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी पर ठगी का केस दर्ज, जानें पूरी बात

Updated at : 21 Nov 2022 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी पर ठगी का केस दर्ज, जानें पूरी बात

चर्चित फिल्क गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी पर केस दर्ज कराया गया है. यह केस ठगी मामले को लेकर किया गया है. जिशान कादरी पर केस हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज कराया गया है. दर्ज कराये गये केस में उन पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

चर्चित फिल्क गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी पर केस दर्ज कराया गया है. यह केस ठगी मामले को लेकर किया गया है. जिशान कादरी पर केस रांची के हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज कराया गया है. दर्ज कराये गये केस में उन पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है. जिशान कादरी पर प्राथमिकी एक होटल संचालक ने लगाया है.

25 लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप

चर्चित फिल्क गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी पर केस होटल एवीएन ग्रांड के निदेशक विशाल शर्मा ने दर्ज कराया है. हिंदपीड़ी थाने में 29,05898 रुपये ठगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होने बताया कि होटल का कुल बिल 35 लाख रुपये से अधिक का था. जिसमें से महज छह लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है. बाकि बिल भुगतान करने का वादा किया गया था, जो अब तक नहीं दिया गया है.

Also Read: रांची में हरमू से रातू रोड चौराहा तक बनेगा डबल डेकर फ्लाइओवर, एक माह में होगा डीपीआर तैयार

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता ने बताया है कि धनबाद के वासेपुर निवासी सईद इमरान कादरी के पुत्र जीशान कादरी (फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक) ने एक वेब सीरिज की शूटिंग के लिए नवंबर 2020 में कुछ कमरे बुक कराये थे. इसमें वेब सीरीज के कलाकार सौंदर्या शर्मा, अक्षय डोगरा, आदेश चौधरी, अनुप्रिया गोयनका और क्रू मेंबर उनके होटल में करीब ढाई माह ठहरे थे. जिसका कुल बिल 35,05,898 रुपये हुआ था. बाद में कुल बिल का करीब छह लाख रुपये का भुगतान किया. बाद में सभी यह कहते हुए चले गये कि बकाया बिल का भुगतान कर दिया जायेगा. लेकिन बाद में कोई भुगतान नहीं किया गया और अब आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद मिलता है.

विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola