ePaper

Prabhat Khabar Special: झारखंड में नक्सलवाद के लिए कुख्यात इलाके में बेशकीमती पन्ना रत्न का है भंडार

Updated at : 29 May 2022 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Special: झारखंड में नक्सलवाद के लिए कुख्यात इलाके में बेशकीमती पन्ना रत्न का है भंडार

Prabhat Khabar Special: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल से 70 किलोमीटर दूर गुड़ाबांदा प्रखंड के बीहड़ों में बेशकीमती पन्ना रत्न का भंडार है. पिछले दिनों भूतत्व एवं खान विभाग द्वारा पन्ना रत्न भंडार का सर्वे किया गया था. कभी यह इलाका नक्सलवाद के लिए कुख्यात था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Special: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल से 70 किलोमीटर दूर गुड़ाबांदा प्रखंड के बीहड़ में बारूनमूठी, ठुरकूगोड़ा और बारीकियां गांव से सटे पहाड़ों में बेशकीमती पन्ना रत्न का भंडार है. पिछले दिनों भूतत्व एवं खान विभाग के मुख्य निरीक्षक ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम ने पन्ना रत्न भंडार का सर्वे किया था. टीम के सदस्यों ने तीनों जगहों से पत्थरों का सैंपल लिया था. टीम के सदस्यों ने ड्रोन कैमरे से इलाके की फोटोग्राफी भी करायी थी. कभी यह इलाका नक्सलवाद के लिए कुख्यात था. आज पन्ना भंडार के लिए चर्चित है. इधर, बिहार का जमुई जिला सोने का भंडार को लेकर चर्चा में है.

आज पन्ना भंडार के लिए है चर्चित

झारखंड के घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन की पहल पर हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पन्ना रत्न भंडार का सर्वे कराया गया था. इसके पहले भी यहां सर्वे हो चुका है और पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को खान एवं भूतत्व विभाग दे चुकी है. राज्य सरकार केंद्र को रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण मामला अधर में लटक गया था. अब फिर से एक बार गुड़ाबांधा इलाके में पन्ना रत्न भंडार का सर्वे कराया गया. इससे इस बीहड़ की तस्वीर और तकदीर बदलेगी. आपको बता दें कि कभी ये क्षेत्र नक्सलवाद के लिए कुख्यात था. आज पन्ना भंडार के लिए चर्चित है.

Also Read: बिहार के जमुई की धरती में कब से छिपा है सोने का सबसे बड़ा भंडार? आज भी अलग रंग की माटी बताती है इतिहास

हाईक्वालिटी का है पन्ना

सर्वे टीम की मानें, तो बीहड़ों में करीब 600 एकड़ वन भूमि और पहाड़ों में पन्ना का भंडार है. पहले के सर्वे में भूतत्व विभाग ने दावा किया था कि इन तीनों गांवों से सटे पहाड़ों में लगभग 6700 किलो पन्ना का भंडार है. 20 मीटर गहराई तक भंडार होने का दावा किया गया था. भूतत्ववेताओं के अनुसार यहां का पन्ना रत्न उच्च क्वालिटी का है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी धनंजय गिरफ्तार

बिहार के जमुई में सोने का भंडार

बिहार का जमुई जिला एकबार फिर देशभर में सुर्खियों में है. देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार इसी जिले में है और अब इसे खोजने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. पूरे देश के समस्त स्वर्ण अयस्क भंडार का तकरीबन आधा भाग यहीं पर है. जमुई का करमटिया, सोनो प्रखंड अंतर्गत आने वाला एक सामान्य निर्जन, वीरान व सुनसान टांड़ है, लेकिन यहां सोने का भंडार है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब हो रही Monsoon की एंट्री, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola