रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू 14 को, तो इस दिन होगी जमानत पर सुनवाई

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Nov 2022 9:52 AM

विज्ञापन

मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार और रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू 14 नवंबर को किया जायेगा. रिम्स प्रबंधन ने पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू करने का फैसला लिया है

विज्ञापन

मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार और रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू 14 नवंबर को किया जायेगा. रिम्स प्रबंधन ने पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू करने का फैसला लिया है. एम्स के डॉक्टरों द्वारा दिये गये परामर्श पर पंकज मिश्रा की कुछ जांच करायी गयी थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उन्हें खाने को दवाइयां दी थी. अब उन्हें दवाई खाते 15 दिनों से ज्यादा समय गुजर गया है.

ऐसे में डॉक्टर यह देखेंगे कि दवा से राहत मिली है या नहीं. पंकज मिश्रा क्रोनिक पैंक्रियाज की समस्या से पीड़ित है. रिम्स में पेट के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं, इसलिए उन्हें एम्स रेफर करने काे कहा गया था. लेकिन, एम्स द्वारा रिम्स में ही इलाज करने का निर्देश दिया गया. वहीं, जांच करा कर दवा देने को कहा गया था, अगर इसके बावजूद भी समस्या का निदान नहीं होता है तो सूचना देकर एम्स लाने को कहा गया था.

जमानत पर सुनवाई 16 को

मनी लॉउंड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा ने पीएमएलए की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. इसकी सुनवाई 16 नवंबर को होगी. वर्तमान में पंकज मिश्रा बीमार होने के कारण रिम्स में भरती हैं. पंकज मिश्रा पर अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का मनी लाॅउंड्रिंग करने का आरोप है. पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को इस मामले में इडी की टीम ने गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola