ePaper

झारखंड: डीजीपी की क्राइम कंट्रोल मीटिंग के बाद भी रांची में नहीं रुक रहीं हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं

Updated at : 13 Aug 2023 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: डीजीपी की क्राइम कंट्रोल मीटिंग के बाद भी रांची में नहीं रुक रहीं हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधी हत्या कर आराम से निकल जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी कर ड्यूटी पूरी कर लेती है. थाना में जान-माल की गुहार लगानेवालों को भी सुरक्षा नहीं प्रदान की जाती है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पिछले दिनों संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की थी. इसमें हर हाल में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने का आदेश दिया गया था. बावजूद इसके राजधानी रांची में हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरी की भी कुछ घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं. अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे दे रहे हैं और पुलिस जांच में जुटी रह रही है.

रांची में बेखौफ हैं अपराधी

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधी हत्या कर आराम से निकल जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी कर ड्यूटी पूरी कर लेती है. थाना में जान-माल की गुहार लगानेवालों को भी सुरक्षा नहीं प्रदान की जाती है. राजधानी में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस की चेकिंग हाईअलर्ट पर है, लेकिन शायद ही कोई अपराधी पकड़ा गया हो. इससे चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है क्योंकि पुलिस किसी सूचना के आधार पर चेकिंग नहीं करती है. स्थान बदल-बदल कर चेकिंग करने के बजाय एक निश्चित स्थान पर पुलिस रात 10 बजे से चेकिंग शुरू करती है. इस दौरान सिर्फ वाहनों की जांच की जाती है.

Also Read: झारखंड: धनबाद में भू-धंसान, बाल-बाल बचा मजदूर का परिवार, पड़ोस की महिला जहरीली गैस से बेहोश, अस्पताल में भर्ती

19 जुलाई को हुई डीजीपी की बैठक के बाद राजधानी रांची की प्रमुख घटनाएं

21 जुलाई 2023 : बुंडू थाना क्षेत्र के जोजोदा निवासी रमेश मुंडा के पुत्र सुखराम मुंडा की हत्या कर दी गयी

24 जुलाई 2023 : चडरी निवासी अश्विनी की मेजर कोठी के पास हत्या कर शव खरसीदाग ओपी क्षेत्र में फेंक दिया गया.

24 जुलाई 2023 : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में राजकिशोर की पत्नी से सोने की चेन की लूट

25 जुलाई 2023 : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डीएवी कपिलदेव स्कूल के पास से प्रीति से सोने की चेन की लूट

25 जुलाई 2023 : ओरमांझी में चार अपराधियों ने रोहित वर्मा से 2,700 रुपये और मोबाइल लूट लिया

Also Read: जयपाल-जुलियुस-हन्ना साहित्य अवार्ड: अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के तीन युवा लेखक होंगे सम्मानित

डीजीपी की बैठक के बाद राजधानी रांची की प्रमुख घटनाएं

25 जुलाई : लोअर बाजार थाना क्षेत्र में सुल्तान शेख से नौ सौ रुपये सहित अन्य सामान लूट लिये गये

27 जुलाई 2023 : नगड़ी के दलादली चौक के पास माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी गयी

01 जुलाई 2023 : गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में महिला से चेन और बैग छिनतई का प्रयास.

01 जुलाई 2023 : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मैदान के पास अपराधियों ने महिला से चेन छीन ली.

Also Read: VIDEO: गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान ने धनबाद में गोलीबारी की ली जिम्मेवारी

डीजीपी की बैठक के बाद रांची की प्रमुख घटनाएं

02 जुलाई 2023 : कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप अपराधियों ने महिला से चेन छीन ली.

04 जुलाई 2023 : सदर थाना क्षेत्र के खोरहा टोली में शिक्षिका मरियम तिग्गा से सोने की चेन की छिनतई.

09 जुलाई 2023 : सदर थाना क्षेत्र के कोकर शिव शक्ति नगर में महिला अनिमा चक्रवर्ती की चेन छीनी.

11 जुलाई 2023 : बरियातू थाना क्षेत्र के रवींद्र नगर में जूस दुकान संचालक और उसके स्टाफ की हत्या.

Also Read: झारखंड: जमशेदपुर एफसी के फुटबॉलर सेमिनलेन डौंगेल ने गृह मंत्री अमित शाह पर की अमर्यादित टिप्पणी, मांगी माफी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola