ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में होंगी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाएं

Updated at : 16 Aug 2023 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में होंगी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाएं

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को नयी दिल्ली से सूबे की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का मंत्र दिया गया है. इसमें बताया गया है कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और झारखंड सरकार की उपलब्धियां एवं केंद्र सरकार की विफलता लोगों को बताएं.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की जनसभाएं होंगी. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद झारखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई.

राष्ट्रीय नेताओं के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस की बैठक

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिकस्त देना सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है और पूरे देश में अनकही आपातकालीन की स्थिति पैदा हो गई है, यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि संविधान का मजाक उड़ाते हुए सभी विपक्षी दलों को आतंकित किया जा रहा है.

बीजेपी को लोकसभा चुनाव में देंगे मुंहतोड़ जवाब : कांग्रेस

यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकारों पर सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न केंद्र सरकार और बीजेपी लगा रही है. इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के जिम्मेदार नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश के तहत और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2024 की चुनौती के लिए तैयार है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में आलाकमान ने की बैठक, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा, देखें PICS

गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएंगे

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक वरिष्ठ नेता की को-ऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी की जिम्मेवारी लगाई जाएगी. साथ ही प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जो योजनाएं गठबंधन सरकार की हैं और जो उपलब्धियां हैं, उनको गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास मजबूत संगठन के माध्यम से करेंगे.

कार्यकर्ताओं को सामाजिक, आर्थिक रूप से करेंगे मजबूत

अविनाश पांडे ने कहा कि सरकार से कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से कार्यकर्ताओं की जो अपेक्षा है, उसे ज्यादा से ज्यादा पूरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. जनसुनवाई के रूप में प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इतना ही नहीं, सामान्य कार्यकर्ता को भी सरकार की योजनाओं का फायदा मिले, सरकार की मदद से इसका प्रयास किया जायेगा. कार्यकर्ताओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम पार्टी करेगी.

Also Read: झारखंड में बिछने लगी चुनाव की बिसात, सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता अविनाश पांडे

दिल्ली में हुई बैठक में हुए कई निर्णय

उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं. आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष की जनसभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह होगा. सरकार के साथ समन्वय के लिए जो को-आर्डिनेशन कमेटी बनी है, उसके माध्यम से और I.N.D.I.A. के माध्यम से सभी दलों को एकजुट करके वर्ष 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे, ताकि सभी 14 सीटों पर जीत हासिल कर सकें. सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाकर वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में जानकारी देंगे. इस तरह से झारखंड में बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

झारखंड के ये नेता हुए बैठक में शामिल

उन्होंने कहा कि गठबंधन में जितने भी दल हैं, सभी मिलकर 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे. झारखंड से बीजेपी को पराजित करना हमारा लक्ष्य है. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, डॉ अजय कुमार, सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे, सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू, चंद्रशेखर दुबे, संजय लाल पासवान, फुरकान अंसारी, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, कालीचरण मुंडा, केएन त्रिपाठी, भीम कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड की कानून व्यवस्था पर प्रदेश कांग्रेस चिंतित, बोले विधायक- वापस लें हमारे बॉडीगार्ड, लेकिन…

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola