झारखंड में बिछने लगी चुनाव की बिसात, सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता अविनाश पांडे

Updated:
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और बंधु तिर्की भी मौजूद थे. बैठक में चुनाव समेत कई राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र खत्म हो चुका है. संसद के मानसून सत्र के दौरान सभी दलों के नेता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछाने में जुट गये हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद झारखंड में विधानसभा के भी चुनाव होने हैं. यहां वर्तमान में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार चला रही है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे स्पष्ट कर चुके हैं कि सूबे में झामुमो ही बड़े भाई की भूमिका में होगा. यानी अगर फिर से कांग्रेस-राजद-झामुमो गठबंधन की सरकार बनी, तो हेमंत सोरेन ही झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे. अविनाश पांडे ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और आगामी चुनावों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. अविनाश पांडे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी मौजूद थे. बैठक में क्या-क्या हुआ, इस वीडियो में देखें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola