Lockdown In Jharkhand Live : झारखंड में Lockdown पर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन, 22 अप्रैल से लागू होगा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, ये है लेटेस्ट अपडेट
Lockdown In Jharkhand Live, रांची : झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को सीएम आवास में बैठक कर बड़ा फैसला लिया है. 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन रहेगा. सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें भी दी गयी हैं. मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है.
ये हैं रियायतें
कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा.
पांच से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी जमा होना प्रतिबंधित रहेगा.
ये हैं रियायतें
नयी गाइडलाइंस के तहत कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी.
ये हैं रियायतें
आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी.
भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे.
कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह
कोरोना महामारी की चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान ये रियायतें दी गयी हैं.
जीवन और जीविका के लिए जरूरी कदम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना आवश्यक है. झारखंड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए