Jharkhand Weather News: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में बारिश शुरू, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

jharkhand news: राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार की शाम से रांची समेत झारखंड के कुछ जिलों में देखने को मिला. शाम होते-होते बारिश शुरू हो गयी. मौसम केंद्र ने आगामी 15 जनवरी तक बारिश की संभावना जतायी है. बारिश होने से ठंड भी बढ़ेगी.
Jharkhand Weather News: राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के कई जिलों में रविवार की शाम से देखने को मिल रही है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम केंद्र, रांची ने आगामी 15 जनवरी तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.
रविवार को दाेपहर बाद से मौसम का मिजाज राजधानी रांची में बदला-बदला सा नजर आने लगा. सुबह में धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे. इसके बाद शाम होते-होते बारिश शुरू हो गयी. यह बारिश राज्य के कई जिलों में हुई. बारिश का यह असर आगामी 15 जनवरी तक होने की संभावना जतायी गयी है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ तथा दक्षिणी भाग यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में देर शाम से बारिश की संभावना है. हालांकि, रांची समेत कई जिलों में बारिश शुरू भी हो गयी है.
Also Read: ठंड लगने से कोडरमा के नवलशाही में बिरहोर महिला की हुई मौत, मददगार की आस में घंटों बैठे रहे परिजन
मौसम केंद्र, रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 10 और 11 जनवरी को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसलिए घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें.
वहीं, मौसम केंद्र, रांची ने 12 और 13 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान किया है. 14 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के झारखंड से निकल जाने का अनुमान है. इसके बाद ठंड बढ़ेगी. हालांकि, मौसम केंद्र ने 14 और 15 जनवरी को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.
मौसम केंद्र के अनुसार, आकाश में बादल छाये रहने और बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ेगा, वहीं अधिकतम तापमान गिर सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है.
Also Read: अब तक नहीं मिला है लातेहार के जगदेव उरांव को प्रशासन से मदद, पिछले साल बारिश में गिर गया था घर
वैसे, अभी राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. रांची का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




