Exclusive: सरकार के इशारे पर काम करे रहे हैं स्पीकर, सदस्यता रहे या जाये लड़ते रहेंगे : बाबूलाल मरांडी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Aug 2022 9:42 AM
दलबदल मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रभात खबर से बातचीत में झारखंड के स्पीकर पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि वे सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सदस्यता रहे ये जाये. लड़ना नहीं छोड़ेंगे
रांची: स्पीकर ने बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में सुनवाई पूरी कर ली है़ श्री मरांडी की सदस्यता आने वाले दिनों में खतरा में भी पड़ सकती है़ झारखंड की राजनीति में शह-मात का खेल चल रहा है. स्पीकर को अब फैसला सुनाना है. प्रभात खबर ने इस मुद्दे पर श्री मरांडी से बातचीत की.
Q. स्पीकर ने दलबदल में सुनवाई कर ली है, आपकी सदस्यता खतरे में आ सकती है
स्पीकर ने पहले से सब कुछ तय कर लिया है़ मैं पहले से कहता आया हूं कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. स्पीकर को झामुमो का जो आदेश मिलेगा, वही काम करेंगे. उनकी पार्टी के नेता तो ट्वीट कर बता रहे हैं कि मेरी सदस्यता जा रही है. उनके फैसले से पहले पार्टी के लोगों को पता है. इनको संविधान से कोई लेना-देना नहीं है.
Q. आपका मानना है कि सबकुछ कानून सम्मत नहीं चल रहा, स्पीकर ने तो कई दौर की सुनवाई की
स्पीकर की नियत पर पहले से ही शंका है़ हाउस के अंदर भी आप देखें, वह सत्ता पक्ष की ओर ही देखते है़ं सदन के अंदर जब न्याय नहीं करते, तो बाहर क्या करेंगे़ वह सरकार के दबाव में काम करते है़ं स्पीकर पक्ष-विपक्ष दोनों के होते है़ं स्पीकर ने मुझे प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनने दिया़ स्पीकर की कुर्सी पर बैठ कर लोकतांत्रिक काम नहीं कर रहे है़ं मैं पिछले ढा़ई साल से चुप रहता हू़ं मुझे बोलने नहीं दिया जाता है. इनको पता है कि अगर मैं प्रतिपक्ष का नेता रहता, तो इनको घेरता
Q. अब आपकी सदस्यता गयी तो कहां से चुनाव लड़ेंगे ?
मेरे लिए यह सब कोई चुनौती नहीं है़ राजनीति का पार्ट मानता हू़ं सदस्यता रहे या जाये चिंता नहीं है़ मुद्दों पर मेरा संघर्ष रूकने वाला नहीं है़ इन लोगों को गलतफहमी है कि मैं चुप रहूंगा़ मैं राजनीति में कमाने नहीं आया हू़ं इन लोगों को अपने परिवार की चिंता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










