Jharkhand News : रांची के ओरमांझी का भगवान बिरसा जैविक उद्यान आज से खुला, पहले दिन पर्यटकों का ऐसे किया गया स्वागत, ये है इंतजाम

Jharkhand News, Ranchi News, ओरमांझी न्यूज (रोहित लाल) : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान कोरोना महामारी के कारण पिछले 17 मार्च 2020 से बंद था. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आज मंगलवार से उद्यान खोल दिया गया. पहले दिन पार्क में दस पर्यटकों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया, वहीं नन्हें बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया.
Jharkhand News, Ranchi News, ओरमांझी न्यूज (रोहित लाल) : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान कोरोना महामारी के कारण पिछले 17 मार्च 2020 से बंद था. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आज मंगलवार से उद्यान खोल दिया गया. पहले दिन पार्क में दस पर्यटकों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया, वहीं नन्हें बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया.
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 17 मार्च 2020 से भगवान बिरसा जैविक उद्यान बंद था. इस दौरान किसी के प्रवेश की इजाजत नहीं थी. सरकार की सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए उद्यान दर्शकों के लिए बंद रखा गया था. अब दर्शक जैविक उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं और नजदीक से जानवरों, पशु पंछियों, सांप घर, मछली घर में विभिन्न प्रजाति के जीवों का दीदार कर सकते हैं.
Also Read: Jharkhand News : जेटीडीसी ने चोरी की समस्या को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, अब होटल में कैश बंद, इस तरीके से होगा कैश का भुगतान
दर्शकों के लिए मास्क पहनकर आना जरूरी है. कोरोना महामारी को देखते हुए उद्यान प्रबंधन ने उद्यान के प्रवेश द्वार पर गोला मार्क दो गज की दूरी व मास्क को अनिवार्य किया है. सैनिटाइजर के साथ दो गज की दूरी पर टिकट लेना है. इसके लिए जमीन पर खड़ा होने के लिए गोला बनाया गया है.
Also Read: Jharkhand News : अब झारखंड में गरीब और कमजोर तबके के लोगों को बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा वकील, रख सकेंगे अदालत में अपनी दलीलटिकट लेने से पहले प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा पब्लिक को मोटिवेट करने के लिए जगह-जगह पर उद्यान परिसर में केजों के पास साइन बोर्ड व सैनिटाइजर रखा गया है. साथ ही उद्यान के भ्रमण के समय भी दो गज की दूरी के साथ मास्क अनिवार्य किया गया है.

ओरमांझी के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में प्रवेश करने वाले इन पर्यटकों को पूजा कुमारी, अनुराधा कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, रतन कुमार, अंकित कुमार, अर्पिता शर्मा, आलोक कुमार, राहुल कुमार, रितिका कुमारी, प्रवीण कुमार, उर्मिला कुमारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया.
इस अवसर पर निदेशक वाई के दास, डॉ ओमप्रकाश साहु, वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान, रामलखन पासवान, विवेकानंद कुमार, अरुण कुमार, नरेश कुमार उपस्थित थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




