Live Updates
Jharkhand Corornavirus Update: रांची में कोरोना के रिकॉर्ड 106 नये मामले, झारखंड में एक दिन में 374 पॉजिटिव केस, 6 लोगों की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Corornavirus Update Jharkhand: झारखंड में मंगलवार को कोरोना विस्फोट हुआ है. राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 374 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,195 पहुंच गयी है. वहीं, राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत की संख्या 61 पहुंच गयी है. इसके तहत जमशेदपुर में 2, सरायकेला- खरसावां जिला में 2, धनबाद में 1 और रांची में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.दूसरी ओर, राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 15 दिनों तक सख्त लॉकडाउन की मांग होने लगी है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बुधवार (22 जुलाई, 2020) को कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई निर्णय आने की संभावना है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़े तमाम अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें