ePaper

संविधान दिवस पर झालसा का एप एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल होगा लॉन्च, ऐसे मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद

Updated at : 26 Nov 2020 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान दिवस पर झालसा का एप एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल होगा लॉन्च, ऐसे मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद

रांची : आज संविधान दिवस (26 नवंबर) है. इस मौके पर झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के एप एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल की लॉन्चिंग की जायेगी. इसके जरिए मुफ्त कानूनी सहायता या मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता की मदद मिल सकेगी. शाम पांच बजे ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन होगा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन समेत अन्य न्यायाधीश इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ई-फाइलिंग और ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी का उदघाटन करेंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की ओर से बनाए गए एप एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल को लॉन्च करेंगे. इस क्रम में झालसा के नए वेबपोर्टल की भी लॉन्चिंग की जायेगी. आज इस कार्यक्रम का आयोजन शाम पांच बजे किया जायेगा.

Also Read: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर यूनियनों की हड़ताल का असर, मजदूर विरोधी नीतियों का कर रहे विरोध

झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) की ओर से संविधान दिवस पर एक एप लॉन्च किया जायेगा. इसके तहत किसी भी मामले में मुफ्त कानूनी सहायता या मुकदमा लड़ने के लिए मुफ्त अधिवक्ता की सुविधा दी जायेगी. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन लिखकर एप में अपलोड करना होगा. इसी तरह अगर उसे किसी कोर्ट से नोटिस मिला है और कानूनी सहायता की जरूरत है, तो इस एप में नोटिस के साथ अपना आवेदन दे सकता है. इसके लिए स्मार्ट फोन होना चाहिए.

Also Read: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और उनकी बहू के बीच का विवाद कैसे सुलझा, पढ़िए ये रिपोर्ट

संविधान दिवस के दिन आज झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की ओर से सर्विस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करीब 25 हजार से ज्यादा मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. सर्विस लोक अदालत के लिए पांच बेंच बनाये गये हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola