ePaper

Hemant Soren Govt @ 3 Years: चार जिलों में बने 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रांची में 100 बेड का हॉस्टल

Updated at : 28 Dec 2022 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren Govt @ 3 Years: चार जिलों में बने 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रांची में 100 बेड का हॉस्टल

Hemant Soren Govt @ 3 Years: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवनों का निर्माण कराया गया, जबकि एक 100 बेड के हॉस्टल का निर्माण करवाया गया.

विज्ञापन

Hemant Soren Govt @ 3 Years: झारखंड (Jharkhand News) की हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) सरकार 29 दिसंबर 2022 को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है. इस दौरान महागठबंधन की सरकार ने कई योजनाओं पर काम किया है. इस सरकार ने पिछले दिनों 5 जिलों में 6 योजनाओं का उद्घाटन किया. कुल 29.4 करोड़ रुपये की ये 6 योजनाएं राजधानी रांची, दुमका, गिरिडीह, देवघर और गोड्डा में स्थित हैं.

5 पॉलिटेक्निक का कराया गया निर्माण

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवनों का निर्माण कराया गया, जबकि एक 100 बेड के हॉस्टल का निर्माण करवाया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2022 को झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में इन 6 योजनाओं का उद्घाटन किया था.

शिकारीपाड़ा में 5.73 करोड़ से बना आईटीआई

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने दुमका जिला के शिकारीपाड़ा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का निर्माण कराया गया. इसकी प्राक्कलित राशि 5.73 करोड़ रुपये थी. इसी तरह गिरिडीह जिला के अकदोनीकला में भी पॉलिटेक्निक के भवन का निर्माण संपन्न हुआ. इसकी प्राक्कलित राशि भी सरकार ने 5.73 करोड़ रुपये बतायी.

Also Read: Hemant Soren Govt @ 3 Years: 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की सौगात देंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन
देवघर और गोड्डा में भी बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

देवघर जिला के मधुपुर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण पर सरकार ने 4.99 करोड़ रुपये खर्च किये. इसी तरह गोड्डा जिला के बसंतराय और महगामा स्थित अलग-अलग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण की प्राक्कलित राशि 4.99 करोड़ रुपये थी. सरकार ने बताया कि राजधानी रांची में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्रों के लिए 100 बेड वाले हॉस्टल का निर्माण कराया गया. इसकी प्राक्कलित राशि 2.97 करोड़ रुपये रही.

5 जिले, 6 योजनाएं

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिकारीपाड़ा (दुमका) का भवन निर्माण

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकदोनीकला (गिरिडीह) का भवन निर्माण

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मधुपुर (देवघर) का भवन निर्माण

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बसंतराय (गोड्डा) का भवन निर्माण

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महगामा (गोड्डा) का भवन निर्माण

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रांची (रांची) के 100 बेड वाले हॉस्टल का भवन निर्माण

Also Read: Hemant Soren Govt 3 Years: CM हेमंत सोरेन के मजबूत इरादे, 1932 का खतियान विधेयक विधानसभा से कराया पारित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola