ePaper

Good News For Railway Passengers: धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी

Updated at : 02 Feb 2023 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
Good News For Railway Passengers: धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब रांची के रास्ते होगा. ट्रेन हर रविवार को सुबह 6 बजे धनबाद स्टेशन से खुलेगी और मंगलवार को सुबह 4 बजे कोयंबटूर पहुंच जायेगी.

विज्ञापन

Good News For Railway Passengers: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खासकर उन लोगों के लिए जो दक्षिण भारत जाना चाहते हैं. जी हां, धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब राजधानी रांची के रास्ते चलेगी. इसका फायदा यह होगा कि रांची के लोग भी अब आसानी से कोयंबटूर की यात्रा कर पायेंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डीआरएम ने यह जानकारी दी है.

रविवार को सुबह 6 बजे धनबाद से रवाना होगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब रांची के रास्ते होगा. रांची के रास्ते इस ट्रेन का परिचालन 5 फरवरी से शुरू हो जायेगा. बताया गया है कि यह ट्रेन हर रविवार को सुबह 6 बजे धनबाद स्टेशन से खुलेगी और मंगलवार को सुबह 4 बजे कोयंबटूर पहुंच जायेगी.

26 मार्च 2023 तक चलेगी यह ट्रेन

रांची के डीआरएम के मुताबिक, इस ट्रेन का परिचालन 5 फरवरी 2023 से 26 मार्च 2023 के बीच किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03358 कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 8 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक हर बुधवार को सुबह 5 बजे कोयंबटूर से खुलेगी और गुरुवार की रात 10:30 बजे धनबाद पहुंच जायेगी.

Also Read: Train News: ओड़िशा, हैदराबाद जाने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द, दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट, ये है लिस्ट
रविवार को 10:55 बजे रांची पहुंचेगी धनबाद-कोयंबटूर वीकली एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि 03357 धनबाद-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन वाया रांची रविवार (5 फरवरी 2023) को सुबह 6 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सुबह 7:35 बजे बोकारो, 9:28 बजे मूरी, 10:55 बजे रांची, 11:25 बजे हटिया, 14:02 बजे राउरकेला, 16:00 बजे संबलपुर पहुंच जायेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
रास्ते में इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

  • यह ट्रेन 23:00 बजे रायगडा, तड़के 2 बजे विजयानगरम, 3 बजे विशाखापत्तनम, सुबह 7:30 बजे राजमुंदरी, 8 बजे एलुरु, 11:20 बजे विजयवाड़ा पहुंच जायेगी. इसके बाद दिन में 13:29 बजे ओंगोल, 14:43 बजे नेल्लोर और शाम को 19:20 बजे पेरंबूर पहुंचेगी.

  • कटपड़ी जंक्शन पर ट्रेन रात के 21:30 बजे, जोलारपेट्टाई रात को 22:55 बजे और सलेम आधी रात के बाद 12:30 बजे पहुंचेगी. एरोड में 1:35 बजे पहुंचेगी और सुबह 4:00 बजे कोयंबटूर जंक्शन पर यात्रियों को पहुंचा देगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola