रांची में आज फिर मनेगी दिवाली! दीप व मोबाइल का टॉर्च जलाकर पीएम मोदी को लोग कहेंगे जोहार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पहली बार प्रधानमंत्री उन्हें श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं. रांची के सांसद संजय सेठ ने पीएम के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है. उन्होंने और क्या-क्या अपील की, पढ़ें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस में भाग लेने के लिए झारखंड आ रहे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) को पीएम मोदी झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. यहां लोग अपने घरों की छतों पर दीये जलाएंगे और जब पीएम मोदी रोड शो करते हुए राजभवन की ओर बढ़ेंगे, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक दोनों किनारे खड़े लोग अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री को ‘जोहार’ कहेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और रांची के सांसद संजय सेठ की तो यही योजना है. संजय सेठ ने रांची में रह रहे लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करें. उनके स्वागत में दीपावली मनाएं. अपने छतों पर दीप जलाएं या मोबाइल का टॉर्च जलाकर पीएम को जोहार कहें. सांसद ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है, जब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं. अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है. दीपावली से लेकर छठ तक हम कई त्योहार मनाते हैं. त्योहारों के इस मौसम में प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सबके लिए अविस्मरणीय पल होगा.
इस तरह करें पीएम मोदी का स्वागत
सांसद संजय सेठ ने कहा है कि प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रात को 8:00 बजे उतरेंगे. वहां से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे और हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, रातू रोड चौक होते हुए प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे. मेरी शहर के लोगों से अपील है कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बनाएं. सड़कों पर रंगोली बनाएं. अपने-अपने घरों की छतों पर, सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर मोबाइल का टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री को जोहार कहें. उन पर पुष्प वर्षा करें.
एक दिवाली पीएम मोदी के स्वागत में मनाएं : संजय सेठ
सांसद ने कहा कि अभी हमने दीपावाली मनाई है. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भी दीपावली मनाएंगे. एक दीपावली हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भी मनाएं. प्रधानमंत्री का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत करें कि यह हम सबके लिए भी गौरव की बात हो जाए. सांसद ने शहरवासियों से यह भी अपील की कि हम झारखंड की संस्कृति के साथ लोक नृत्य से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करें.
Also Read: खूंटी में 15 नवंबर को ढाई घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




