पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले खूंटी पहुंचे जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं. इससे पूरा क्षेत्र उत्साहित है. पीएम मोदी खूंटी की पावन भूमि से कई योजनाओं की सौगात राष्ट्र को देंगे. कहा कि आयोजन भव्य होगा.
खूंटी, चंदन कुमार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) पर भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातु आ रहे हैं. पीएम मोदी के आने से पहले जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे. उन्होंने पीएम मोदी की खूंटी यात्रा के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभा स्थल बिरसा कॉलेज स्थित फुटबॉल स्टेडियम और अनिगड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्र से तैयारियों की जानकारी ली. सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं. इससे पूरा क्षेत्र उत्साहित है. लोगों में खासा उत्साह है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खूंटी की पावन भूमि से कई योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आयोजन भव्य होगा. इसके बाद परिसदन भवन में वे अधिकारियों और अन्य के साथ बैठक भी करेंगे.
खूंटी जाने से पहले रांची में पीएम मोदी का रोड शो
पिछले दिनों झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी खूंटी गए थे. उन्होंने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री मरांडी ने खूंटी में बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया था, जहां पीएम मोदी एक जनसभा को 15 नवंबर को संबोधित करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी 14 नवंबर की शाम को विशेष विमान से झारखंड आ रहे हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम के रोड शो करेंगे. रोड शो करते हुए वह राजभवन तक जाएंगे और रात में वहीं विश्राम करेंगे.
15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे प्रधानमंत्री
बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को पीएम मोदी सुबह में जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे. यहां संग्रहालय में भ्रमण करने के बाद पीएम मोदी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची चले जाएंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से खूंटी के अनीगड़ा पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे. यहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे. बिरसा के वंशजों से मुलाकात भी करेंगे. खूंटी में जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम होगा, वहां एक प्रदर्शनी भी लगेगी. पीएम मोदी प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे.
Also Read: झारखंड: पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को खूंटी में पीएम-पीवीटीजी डेवलपमेंट मिशन करेंगे लॉन्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




