ePaper

Cyber Crime In Jharkhand : साइबर क्राइम के मामले में रांची जिला अव्वल तो गिरफ्तारी में देवघर सबसे आगे, जानें कौन किस स्थान पर

Updated at : 01 Jul 2021 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Cyber Crime In Jharkhand : साइबर क्राइम के मामले में रांची जिला अव्वल तो गिरफ्तारी में देवघर सबसे आगे, जानें कौन किस स्थान पर

धनबाद मेें 26 केस हुए, जिसमें 13 आरोपी पकड़े गये. जमशेदपुर में 23 केस दर्ज किये गये, जिसमें चार आरोपी पकड़े गये. आंकड़ों पर गौर करें, तो छह जिले रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, पाकुड़ व गुमला ऐ

विज्ञापन

Jharkhand cyber crime news, Ranchi cyber crime news रांची : झारखंड में वर्ष 2021 के जनवरी से मई तक विभिन्न थानों में साइबर अपराध के 372 केस दर्ज किये गये हैं, जबकि 492 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर अपराध के सबसे अधिक 57 मामले रांची जिले में सामने आये हैं. इनमें रांची पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं देवघर में पांच माह के दौरान 42 केस दर्ज किये गये और 291 आरोपियों काे गिरफ्तार किया गया. इसी तरह जामताड़ा में 39 केस दर्ज किये गये और 93 को गिरफ्तार किया गया.

धनबाद मेें 26 केस हुए, जिसमें 13 आरोपी पकड़े गये. जमशेदपुर में 23 केस दर्ज किये गये, जिसमें चार आरोपी पकड़े गये. आंकड़ों पर गौर करें, तो छह जिले रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, पाकुड़ व गुमला ऐसे जिले हैं, जहां साइबर अपराध तो हुए, लेकिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई.

18 जिलों में 492 लोगों को साइबर अपराध के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. 17 जिलों की पुलिस सिर्फ 201 लोगों को साइबर अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज पायी, पर देवघर पुलिस ने अकेले 291 लोगों को साइबर अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा.

यानी राज्य में पांच माह के दौरान पकड़े गये 492 साइबर अपराध के आरोपियों में 59 फीसदी को देवघर पुलिस ने अकेले पकड़ा. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि जामताड़ा से बड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ देवघर बन गया है.

2021 में जनवरी से मई तक का आंकड़ा

रांची 57 01

देवघर 42 291

जामताड़ा 39 93

धनबाद 26 13

जमशेदपुर 23 04

हजारीबाग 21 09

रामगढ़ 17 00

गिरिडीह 13 34

सरायकेला 13 01

लातेहार 17 05

गढ़वा 10 01

चाईबासा 09 02

कोडरमा 08 00

बोकारो 08 11

खूंटी 07 04

चतरा 06 00

दुमका 06 17

पलामू 05 00

पाकुड़ 05 00

गोड्डा 04 01

गुमला 04 00

साहिबगंज 04 01

लोहरदगा 03 01

सिमडेगा 02 01

रांची साइबर 23 02

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola