Live Updates

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड के 6 जिलों में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Updated at : 25 Jun 2020 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड के 6 जिलों में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से 78 साल के बुजुर्ग ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में दम तोड़ दिया. शुगर और किडनी के इस मरीज का डायलिसिस चल रहा था. संक्रमण के बाद उसे कोविड19 वार्ड में भर्ती कराया गया था. झारखंड में कोरोना के बढ़ने की रफ्तार काफी धीमी हो गयी है. पिछले 24 घंटे में मात्र 18 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. वहीं, 55 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल मामले 2219 हो गये हैं, जबकि 1575 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. इस तरह राज्य में मात्र 632 एक्टिव केस रह गये हैं. 31 मार्च, 2020 से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है. 24 जून, 2020 को भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 348 केस सिमडेगा में मिले हैं, तो 344 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ पूर्वी सिंहभूम दूसरे नंबर पर है. रांची में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 पहुंच चुकी है. हजारीबाग में 170, कोडरमा में 166, धनबाद में 122, रामगढ़ में 120 और गुमला में 105 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वैश्विक महामारी कोविड से राज्य में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत रांची में हुई. बोकारो में 2, गिरिडीह में 1, गुमला में 1, हजारीबाग में 2, कोडरमा में 1, सिमडेगा में 1 व्यक्ति की मौत हुई, जिनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

झारखंड के 6 जिलों में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

झारखंड के 6 जिलों में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. गिरिडीह जिला में सबसे ज्यादा 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, तो हजारीबाग एवं गुमला में 5-5, कोडरमा में 4 और रांची एवं देवघर में 1-1 व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या झारखंड में 2243 हो गयी है.

रिम्स में 78 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से 78 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार (25 जून, 2020) को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में दम तोड़ दिया. शुगर और किडनी के इस मरीज का डायलिसिस चल रहा था. संक्रमण के बाद उसे कोविड19 वार्ड में भर्ती कराया गया था.

1784 प्रवासी कोरोना संक्रमित

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2206 हो गई है. इनमें प्रवासियों की संख्या अधिक है. झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार 2 मई से लेकर 23 जून तक के आंकड़ों को देखें, तो कोरोना संक्रमित प्रवासियों की संख्या 1784 हो गई है.

तीन जिले कोरोनामुक्त

झारखंड के तीन जिले कोरोनामुक्त हो गये हैं. इनमें दुमका, खूंटी एवं पाकुड़ जिले शामिल हैं, जो कोरोनामुक्त हो गये हैं. फिलहाल यहां कोई एक्टिव केस नहीं है.

आठ जिलों में आधे से अधिक केस

झारखंड में कोरोना के आधे से अधिक केस इन आठ जिलों में हैं. सिमडेगा (348), पूर्वी सिंहभूम (344), रांची (200), हजारीबाग (170), कोडरमा (166), धनबाद (127), रामगढ़ (120) एवं गुमला (105).

कोरोना संक्रमण वाले टॉप पांच जिले

झारखंड के पांच जिलों में कोरोना के सर्वाधिक केस हैं. इनमें सिमडेगा जिले में 348, पूर्वी सिंहभूम जिले में 344, रांची जिले में 200, हजारीबाग जिले में 170 एवं कोडरमा जिले में 166 कोरोना मरीजों की अब तक पुष्टि हो चुकी है.

69.31 फीसदी है रिकवरी रेट

झारखंड में 23 जून को 51 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1520 हो गई है. राज्य का रिकवरी रेट 69.31 फीसदी है, जबकि देश में स्वस्थ होने वालों की दर 56.38 फीसदी है.

बैकलॉग में 399 सैंपल

झारखंड में बैकलॉग में 399 सैंपल हैं. 23 जून को राज्यभर में 1741 सैंपल लिए गये, जबकि 1999 सैंपलों की जांच की गई. अब तक राज्यभर में 126406 सैंपल लिए गये हैं. 126007 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. बैकलॉग में 399 सैंपल है.

10 जिले से 66 नये केस

पिछले 24 घंटे में झारखंड के 10 जिलों से 66 नये केस सामने आये हैं. सिमडेगा से 24, पूर्वी सिंहभूम से 13, धनबाद से 7, गिरिडीह से 2, गुमला से 04, कोडरमा से 07, लोहरदगा से 02, पलामू व रामगढ़ से 03-03 और साहेबगंज से 01 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है.

66 नये कोरोना मरीज, 11 की मौत

झारखंड में 66 नये कोरोना संक्रमितों के साथ मरीजों का आंकड़ा 2206 पहुंच गया है. अब तक राज्यभर में 11 मरीजों की मौत हो चुकी है. राहत ये है कि अब तक 1520 संक्रमितों ने कोरोना की मात दे दी है और अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में 670 कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola