ePaper

Congress Foundation Day : कांग्रेस का स्थापन दिवस आज, झारखंड में निकलेगी तिरंगा यात्रा

Updated at : 28 Dec 2020 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
Congress Foundation Day : कांग्रेस का स्थापन दिवस आज, झारखंड में निकलेगी तिरंगा यात्रा

Congress Foundation Day : रांची : कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरे राज्य में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जायेगा. इसके साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

Also Read: Year 2020 Memories : ऐसा रहा हमारे लिए साल 2020, इन लोगों के योगदानों को किया जाएगा याद

झारखंड कांग्रेस द्वारा आज सोमवार को धूमधाम से कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर राजधानी रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इतना ही नहीं, स्वतंत्रता सेनानियों और बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित किया जायेगा.

Also Read: उपलब्धि : आदिम जनजाति के पारा शिक्षक ने बनाया कोरवा भाषा शब्दकोश, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ध्वजारोहण करेंगे. इसके बाद कांग्रेस भवन से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. ये तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचेगी. यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

Also Read: नहीं रहे झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola