ePaper

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया स्टार प्रचारक

Updated at : 21 Oct 2023 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को होगी. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी स्टार प्रचारक का दर्जा मिला है. छत्तीसगढ़ बीजेपी की ओर से यह जानकारी दी गई है. बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भारत निर्वाचन आयोग को भी सौंप दी गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि स्टार प्रचारकों की यह लिस्ट प्रथम चरण के चुनाव के लिए है. अगर दूसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कोई नई लिस्ट जारी नहीं होती है, तो यही लिस्ट द्वितीय चरण के चुनाव के लिए भी मान्य होगा.

5 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 स्टार प्रचारक

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी है, उसमें झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म के स्टार रवि किशन और मनोज तिवारी के भी नाम शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी इस लिस्ट में हैं. सीनियर आदिवासी लीडर लता उसेंडी को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है. केंद्रीय मंत्रियों में अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे नेता हैं, जो छत्तीसगढ़ में बीजेपी के स्टार प्रचारक होंगे.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन 254 लोगों ने भरा परचा, अब तक इतने नॉमिनेशन

ये हैं बीजेपी के स्टार प्रचारक

  1. नरेंद्र मोदी

  2. जगत प्रकाश नड्डा

  3. राजनाथ सिंह

  4. अमित शाह

  5. नितिन गडकरी

  6. ओम प्रकाश माथुर

  7. मनसुख मंडाविया

  8. शिवराज सिंह चौहान

  9. योगी आदित्यनाथ

  10. अर्जुन मुंडा

  11. विरेंद्र कुमार खटिक

  12. अनुराग सिंह ठाकुर

  13. स्मृति ईरानी

  14. धर्मेंद् प्रधान

  15. ज्योतिरादित्य सिंधिया

  16. रामेश्वर तेली

  17. बिस्वेश्वर टुडू

  18. देवेंद्र फडनवीस

  19. बाबूलाल मरांडी

  20. रवि शंकर प्रसाद

  21. बांदी संजय कुमार

  22. अरुण साव

  23. डॉ रमन सिंह

  24. सरोज पांडेय

  25. अजय जमवाल

  26. नितिन नबीन

  27. पवन साय

  28. नारायण चंदेल

  29. संतोष पांडेय

  30. गुहाराम अजगाले

  31. गुरु बालदास साहेब

  32. मनोज तिवारी

  33. नित्यानंद राय

  34. बृजमोहन अग्रवाल

  35. रवि किशन

  36. केशव प्रसाद मौर्य

  37. राम सेवक पैकरा

  38. लता उसेंडी

  39. चंदू लाल साहू

  40. सतपाल महाराज

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : कोरबा के ‘किंग’ जयसिंह अग्रवाल उर्फ जयसिंह भैया, जीत की लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola