ePaper

Chatra Air Ambulance Crash: जिंदगी बचाने निकाले थे खुद मौत के आगोश में समा गये

Updated at : 24 Feb 2026 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Air Ambulance Crash

दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रेड बर्ड कंपनी के इस सी-90 विमान में दो पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल 8 लोग सवार थे. उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद एटीसी से संपर्क टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें सभी सवार लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Ranchi Air Ambulance Crash, चतरा: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस घटना में किसी की जिंदगी बचाने की मकसद से उड़ान भरने वाले दो जांबाज पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल आठ लोग मौत के आगोश में समा गये. एक तरफ जहां पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, वहीं इस खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है़

शाम 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी आठ लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का सी 90 विमान संजय कुमार के नाम से आरक्षित था. एयर एंबुलेंस ने शाम सात बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी.

Also Read: Gumla: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, नवजात का भी मिला शव

विमान में 8 लोग थे सवार

विमान में कुल आठ लोग सवार थे. इसमें कैप्टन विवेक और साथी कैप्टन समरजीत के अलावा डॉ विकास गुप्ता, नर्स अर्चना देवी और मरीज के परिजन ध्रुव कुमार, विकास गुप्ता व सचिन कुमार मिश्रा सवार थे. एयर एंबुलेंस का रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद एटीसी से संपर्क टूट गया. इसके बाद विमान की जानकारी को लेकर हड़कंप मच गया. एटीसी द्वारा विमान की जानकारी लेने को लेकर लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही थी.

Also Read: Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola