ePaper

रामगढ़ उपचुनाव 2023 : रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करके नामांकन करने पहुंचीं सुनीता चौधरी

Updated at : 04 Feb 2023 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ उपचुनाव 2023 : रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करके नामांकन करने पहुंचीं सुनीता चौधरी

सुनीता चौधरी के नामांकन में शामिल होने के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के अलावा गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड लोकसभा के पूर्व स्पीकर सीपी सिंह, गोमिया के आजसू विधायक लंबोदर महतो भी रामगढ़ पहुंचे थे.

विज्ञापन

रजरप्पा, सुरेंद्र/शंकर पोद्दार. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के लिए एनडीए की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आजसू की नेता सुनीता चौधरी पूरे काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं.

सुनीता चौधरी के नामांकन में पहुंचे सुदेश महतो, सीपी सिंह

सुनीता चौधरी के नामांकन में शामिल होने के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के अलावा गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड लोकसभा के पूर्व स्पीकर सीपी सिंह, गोमिया के आजसू विधायक लंबोदर महतो भी रामगढ़ पहुंचे थे.

चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी हैं सुनीता चौधरी

नामांकन दाखिल करने के लिए रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय जाते समय आजसू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सुनीता चौधरी का स्वागत किया. सुनीता चौधरी को एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वह रामगढ़ के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी हैं.

Also Read: रामगढ़ उपचुनाव 2023 : ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो यूपीए के उम्मीदवार, सुनीता चौधरी से होगा मुकाबला
2019 में ममता देवी ने सुनीता चौधरी को पराजित किया था

चंद्र प्रकाश चौधरी के सांसद बन जाने के बाद आजसू ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में उनकी पत्नी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा था. इस साल भाजपा और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सुनीता चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने पराजित कर दिया था.

ममता देवी की सदस्यता रद्द होने की वजह से हो रहा उपचुनाव

आइपीएल गोलीकांड में ममता देवी को कोर्ट से हुई सजा की वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गयी. इस वजह से रामगढ़ में उपचुनाव कराना पड़ रहा है. शुक्रवार को ही आजसू की संसदीय बोर्ड की बैठक में उनकी उम्मीदवारी को सुदेश महतो ने मंजूरी दी थी. इसके बाद उन्हें एनडीए का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया गया था.

Also Read: रामगढ़ उपचुनाव 2023 : AJSU ने चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता को मैदान में उतारा, कल करेंगी नामांकन
रामगढ़ में इस बार एनडीए भी है एकजुट

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनीता चौधरी को ममता देवी ने 28,718 वोट से हरा दिया था. तब कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी को 99,944 वोट मिले थे, जबकि सुनीता चौधरी को 71,226 वोट हासिल हुए थे. तब भाजपा और आजसू दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. इस बार उपचुनाव में आजसू की सुनीता चौधरी को भाजपा का समर्थन हासिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola