Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE: पंचायत चुनाव में गहलोत का जादू खत्म ! मजबूत होकर लौटी वसुंधरा, पायलट भी ‘फ्लॉप’

Updated:
विज्ञापन

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नतीजे आ चुके हैं. इन चुनाव परिणामों में सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्टी पर भाजपा भारी पड़ी है. कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा. कांग्रेस की जीत की दावेदारी पेश करने वाले कई दिग्गज भी पंचायत की परीक्षा में फेल हो गए. चार चरणों में हुए चुनाव के ऐसे परिणाम कांग्रेस के लिए परेशानी वाले हैं. वहीं भाजपा का इस परिणाम से मनोबल काफी बढ़ा है. इन चुनाव परिणामों ने भाजपा को 13 जिला परिषद में बढ़त दिलाई है, जबकि कांग्रेस पांच जिला परिषदों में ही अपना रुतबा कायम रख सकी है. इन 21 जिलों की 222 पंचायत समितियों में भी भाजपा आगे रही है. कांग्रेस को 81 जबकि भाजपा को 93 पंचायत समितियों में बहुमत मिला है. राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

सत्येंद्र भरद्वाज पर्यवेक्षक

पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस हरकत में आ गई है. कांग्रेस ने उदयपुर सीट पर प्रमुख और पार्षद तय करने के लिए नेताओं को भेजा है. कद्दावर नेता सत्येंद्र भरद्वाज पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं.

इन मंत्रियो की परफॉर्मेंस खराब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत की कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा. गहलोत कैबिनेट में काम और पंचायत चुनाव के आधार पर मंत्रियों से पद लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब है. उनसे पद लिया जा सकता है.

स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है. स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान में संपन्न पंचायत व जिला परिषद चुनाव में बीजेपी राजस्थान को अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद. यह जीत गाँव, गरीब, किसान एवं नारीशक्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र जी की नीतियों पर विश्वास दर्शाती है.’

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा…

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राजस्थान में ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिली. ज़िला परिषद के चुनाव में 636 सीटों में से 353 सीटें बीजेपी ने जीतीं. पंचायत समिति की 4,371 सीटों में से 1,990 सीटें बीजेपी को मिलीं.

बीजेपी ने कांग्रेस पर अटैक किया

पंचायत चुनाव परिणाम से गदगद बीजेपी ने कांग्रेस पर अटैक किया है. बीजेपी ने कहा है कि कांंग्रेस नेता अपनी हार मानें. बीजेपी नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि कांंग्रेस को हार स्वीकार करना चाहिए.

चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

बता दें कि एक ओर जहां पंचायत चुनाव का परिणाम आया है वहीं जयपुर के 50 निकाय में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने यहां पूरी ताकत झोंक रखी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola