Rajasthan Cabinet Reshuffle : अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार में होगा सचिन पायलट का दबदबा? जानें क्या होगा समीकरण

**EDS: FILE IMAGE** Jaipur: In this Tuesday, March 26, 2019 file photo the rebel Congress leader Sachin Pilot (R) is seen with the then Congress President Rahul Gandhi and Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot during a party function in Jaipur. Pilot was on Tuesday, July 14, 2020 removed from posts of Rajasthan deputy chief minister and state unit president.(PTI Photo) (PTI14-07-2020_000054B) *** Local Caption ***
Rajasthan Cabinet reshuffle, ashok gehlot and sachin pilot : कांग्रेस पार्टी राजस्थान में करीब 15 नए मंत्री बना सकते हैं, हालांकि किन नेताओ को मंत्री पद मिलेगा. इसपर फैसला होना बाकी है.
Rajasthan News : राजस्थान की सियासी हलचल के बीच सीएम अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि राजस्थान में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट का दबदबा रह सकता है. कांग्रेस पार्टी राजस्थान में करीब 15 नए मंत्री बना सकते हैं, हालांकि किन नेताओ को मंत्री पद मिलेगा. इसपर फैसला होना बाकी है. हालांकि सचिन पायलट गुट का दबदबा होगा. यह तय माना जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशोक गहलोत कैबिनेट में अभी 22 मंत्री है, जिसमें से 7 मंत्री को हटाए जाने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार (Ashok Gehlot Cabinet Vistar) में करीब 15 बनेंगे, जिसमें सचिन पायलट कैंप से लगभग 6-7 मंत्री बन सकते हैं.
वहीं सचिन पायलट गुट आधी भागीदारी चाहते हैं, जिसको लेकर सचिन पायलट ने आलाकमान को आगह भी कर दिया है. पायलट अपने समर्थक विधयकों को मंत्रिमंडल मे जगह देने की मांग रख दी है. बताया जा पायलट ने मंत्रिमंडल में 40 फीसदी हिस्सेदारी की मांग रखी है.
अधिकतम 30 मंत्री हो सकते हैं- राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री ही हो सकते हैं. वर्तमान में राजस्थान में 22 मंत्री है. बताया जा रहा है कि 7 मंत्री को हटाया जाएगा. यानी राजस्थान मंत्रिमंडल में 15 नये चेहरे सामने होंगे. वहीं पायलट गुट 15 में से 6 मंत्री पद खुद के पास रखना चाहते हैं.
Also Read: Bharat Bandh: MP के बाजारों में नहीं दिखेगा भारत बंद का असर? व्यापारियों ने दी ये दलील
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




